{"_id":"5f9c5df78ebc3e5be450a790","slug":"bank-scam-tundla-news-agr466019147","type":"story","status":"publish","title_hn":"केनरा बैंक से लाखों के गबन के मामले को किया क्राइम ब्रांच के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केनरा बैंक से लाखों के गबन के मामले को किया क्राइम ब्रांच के हवाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। केनरा बैंक में हुए लाखों के गबन के मामले में अब तत्कालीन ब्रांच मैनेजर सहित नौ कर्मचारी क्राइम ब्रांच के रडार पर आ गए हैं। हालांकि तत्कालीन प्रबंधक के बयान दर्ज करने के बाद शेष आठ कर्मचारियों के बयान क्राइम ब्रांच दर्ज करेगी। इसके बाद गबन के इस मामले में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
टूंडला की केनरा बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर रहे सुरेश कुमार के साथ बैंक के अन्य कर्मचारियों ने मिलकर बैंक खाता से तीन फर्जी खाते खोलकर करीब 44.62 लाख रुपये का गबन कर लिया था। इस मामले में शाखा प्रबंधक मदनमोहन गर्ग ने बैंक के खाते की जांच करने के बाद तत्कालीन प्रबंधक सहित नौ बैंककर्मियों के खिलाफ थाना टूंडला में सरकारी पैसे के गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में टूंडला पुलिस ने दिल्ली से हिरासत में लाकर तत्कालीन प्रबंधक सुरेश कुमार के बयान दर्ज किए। साथ ही लाखों रुपये की हेराफेरा का मामला होने पर इस मुकद्दमे को क्राइम ब्रांच (अपराध शाखा) को स्थानांतरित कर दिया है। अब इस मामले में सभी आरोपियों से क्राइम ब्रांच पूछताछ करते हुए जांच करेगी।
विज्ञापन
इनसे क्राइम ब्रांच करेगी पूंछताछ
टूंडला। बैंक से लाखों रुपए के गबन के आरोप में क्राइम ब्रांच तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुरेश कुमार अधिकारी वीएस सूर्या, गुंजन सिंह, एके सागर, खागेश्वर आप्टे, शाहनवाज, कर्मचारी प्रशंसा, किशन कुमार व एके निगम से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
बैंक से लाखों रुपये के गबन के मामले को क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दिया गया है। अब शेष जांच क्राइम ब्रांच ही करेगी। वही सभी नामजदों से पूछताछ करेगी।
रामेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, टूंडला