{"_id":"66488e929d3ed365350a9305","slug":"bank-manager-should-give-clarification-in-three-days-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-117590-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैंक प्रबंधक तीन दिन में दें स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैंक प्रबंधक तीन दिन में दें स्पष्टीकरण
Sat, 18 May 2024 04:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 18 May 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक तीन दिन में दें स्पष्टीकरण
-प्राधिकरण सचिव ने शिकायत पर नोटिस भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। एक खाताधारक की शिकायत पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने एचडीएफसी बैंक स्टेशन रोड के शाखा प्रबंधक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। शिकायत की अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख तय कर दी है।
नगला दीपा के रहने वाले रामरहीस ने प्राधिकरण में शिकायत की। शिकायत में कहा है कि वह क्रेन एजेंसी का संचालक है। उसने अपने एक्सिस बैंक के खाते से एचडीएफसी बैंक के खाते में 14391 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। एचडीएफसी बैंक रुपये ट्रांसफर करने की बात तो मान रहा है। लेकिन पासबुक में 14391 रुपये का प्रविष्टि नहीं की जा रही है। उसकी शिकायतों पर सुनवाई नहीं हो रही है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने खाताधारक रामरहीस की शिकायत पर सुनवाई की। सुनवाई करने के बाद एचडीएफसी बैंक स्टेशन रोड के शाखा प्रबंधक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। शिकायत की अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख तय कर दी है। रामरहीस को 22 मई को आने को कहा गया है।