{"_id":"67a249289987f5381e0574fe","slug":"bank-manager-closed-account-if-bribe-was-not-given-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-131415-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रिश्वत नहीं दी तो बैंक मैनेजर ने बंद कर दिया खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रिश्वत नहीं दी तो बैंक मैनेजर ने बंद कर दिया खाता
Tue, 04 Feb 2025 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव मोहनपुर की एक महिला ने संपत्ति को गिरवी रखकर बैंक से 1.50 करोड़ का लोन कराया। आरोप है कि बैंक मैनेजर रिश्वत की मांग करने लगे। न देने पर खाता फ्रीज कर दिया। हाल ही आलू खरीद के बाद किसान को उसने बैंक चेक दिया था। वह चेक भी बाउंस हो गया है। पीड़ित ने इस मामले में एलडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर की रहने वाली दीपा सक्सेना ने बताया कि उन्होंने अपनी संपत्ति को एक बैंक में गिरवी रखकर 1.50 करोड़ रुपये का लोन लिया था। लोन पास होने के बाद से ही बैंक मैनेजर लगातार उनसे रिश्वत की मांग करता आ रहे हैं। रिश्वत न देने पर उनका खाता फ्रीज कर दिया। पूछने पर जोनल अधिकारी का नाम लेकर उन्हें टरका दिया गया। 26 जनवरी को उन्होंने 11 लाख रुपये लाख रुपये के आलू किसान से खरीदे थे। किसान को उन्होंने चेक दिया, वह चेक जब बैंक में लगाया तो खाता बंद होने की वजह से बाउंस हो गया। पीड़िता ने एलडीएम से मामले की जांच कर दोषी मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।