फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bank agra

खाते में सेंध लग जाए तो ‘2210551’ पर फोन मिलाएं

Mon, 19 Sep 2016 01:22 AM IST
खाते में सेंध लग जाए तो ‘2210551’ पर फोन मिलाएं
खाते में सेंध लग जाए तो ‘2210551’ पर फोन मिलाएं Updated Mon, 19 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
bank agra
स्टेट बैंक शाखा में मिले नकली नोट, मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला
सदर के सुरेश अग्रवाल के मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 90 हजार की शॉपिंग की गई है। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि कार्ड उनके पर्स में था और उन्होंने एक रुपये का भी सामान इससे नहीं खरीदा था। लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाते हुए साइबर सेल को तुरंत सूचना दी। नतीजा यह हुआ कि  उनके बैंक एकाउंट से निकला पूरा पैसा जाने से बच गया। इसकी शर्त यह है कि शिकायत 24 घंटे के भीतर होनी चाहिए।
विज्ञापन

साइबर सेल इसी तरह 30 लाख रुपये खातों में वापस करा चुकी है। अगर आपके साथ कभी ऐसा फ्रॉड हो जाए तो आपको 0562-2210551 नंबर डायल करना होगा। यह साइबर सेल का है। 0562 आगरा का एसटीडी कोड है। सुरेश अग्रवाल के अलावा शाहगंज के बच्चू सिंह ने भी यही किया।
विज्ञापन

जैसे ही पता चला कि उनके खाते से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है, उन्होंने साइबर सेल को सूचना दी। 24,512 रुपये बचा लिए। साइबर अपराधी बड़ी सफाई से आपसे आपका बैंक एकाउंट नंबर, क्रेटिड कार्ड और एटीएम नंबर और पासवर्ड जान लेते हैं। इसके बाद ऑनलाइन शॉपिंग कर लेते हैं। हर महीने ऐसे 30-40 मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर की समिता ने 42,000 और पाल सिंह ने 32,544 रुपये जाने से बचाए हैं। शाहगंज के आशीष शर्मा, ताजगंज के अमनदीप, न्यू आगरा के प्रमोद, हरीपर्वत के रंजन सक्सेना, पुलिस लाइन के सुभाष चंद, बोदला के विशाल, सिकंदरा के रमेश उपाध्याय भी ऐसे समझदार लोगों में शामिल हैं।

ट्रांजेक्शन रुकवाकर बचाते हैं फ्रॉड से
आगरा। साइबर सेल के अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी के एटीएम कार्ड से कैश निकाला गया हो या किसी के बैंक एकाउंट में चेक या कैश जमा करा दिया गया हो तो उसे वापस नहीं लाया जा सकता है। लेकिन अगर फ्रॉड करके कार्ड से शापिंग की गई है तो जिस कंपनी के ई-वालेट से पेमेंट होना है, उससे ट्रांजेक्शन रुकवा देते हैं लेकिन यह सिर्फ 24 घंटे के भीतर ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed