फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bangladeshis are hiding in disguise in the pilgrimage city LIU and police team engaged in investigation

मथुरा: तीर्थनगरी में वेश बदलकर छिपे हैं बांग्लादेशी, एलआईयू और पुलिस की टीम छानबीन में जुटी

Sat, 04 May 2024 03:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 May 2024 03:36 PM IST
सार

मथुरा के श्रीधाम राधाकुंड क्षेत्र में सैकड़ों बांग्लादेशी नागरिक अपनी पहचान छिपाकर रह रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस और एलआईयू की टीम जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Bangladeshis are hiding in disguise in the pilgrimage city LIU and police team engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राधाकुंड गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड में साधु वेश में बांग्लादेशी छिपे होने का इनपुट खुफिया तंत्र को मिला है। गोवर्धन पुलिस और एलआईयू की टीम मामले की जांच में जुटी हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि इस इलाके में बड़ी संख्या में बंगाल के लोग रहते हैं। वह आपसी रंजिश में झूठी शिकायत भी कर देते हैं। मगर, पुलिस अभी इस मामले को हल्के में न लेते हुए जांच में जुटी है।
विज्ञापन


खुफिया तंत्र को सूचना मिली है कि राधाकुंड में निवास कर रहे एक बांग्लादेशी साधु वेश में यहां रहकर बांग्लादेश सीमा से अन्य बांग्लादेशियों को चोरी छिपे भारत की सीमा में प्रवेश कराता है। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में बंगाली कस्बा राधाकुंड में निवास करते हैं। इन बंगालियों के संपर्क बांग्लादेशियों से है। यहां निवास कर रहे बंगालियों के साथ काफी बांग्लादेशी चोरी छिपे निवास कर रहे हैं।
विज्ञापन


कई बांग्लादेशी राधाकुंड नगर पंचायत से कागजात बनवा कर रह रहे हैं। शिकायत करने वालों ने अंदेशा जताया है कि बांग्लादेशी कभी भी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर सकते हैं। कई बार राधाकुंड से स्थानीय लोगों की सूचना पर गैर कानून निवास करते कई बांग्लादेशियों समेत अन्य देशों के नागरिकों पर प्रशासन ने कार्रवाई की, बावजूद इसके बांग्लादेशी चोरी छिपे अब फिर से वेश बदल कर राधाकुंड में निवास कर रहे हैं। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि इस उक्त इलाके में पुलिस व खुफिया तंत्र नियमित निगरानी रखता है। अगर, कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed