फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bangladeshi citizen Search is being done in slums across the city police will return home

बांग्लादेशी घुसपैठ: शहरभर की झुग्गी बस्तियों में की जा रही तलाश, घर वापसी कराएगी पुलिस

Fri, 10 Feb 2023 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 10:16 AM IST
सार

बांग्लादेशी नागरिकों को उनके वतन वापस भेजने के लिए अब पुलिस काम करेगी। इसके लिए उनके यहां लंबित मुकदमों की पैरवी प्रभावशाली कर जल्द निस्तारित कराया जाएगा।

विज्ञापन
bangladeshi citizen Search is being done in slums across the city police will return home
बांग्लादेशियों की बस्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा में बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद जिलेभर में पुलिस इनके सत्यापन में लगी है। रुनकता में गाजी के कबाड़ गोदाम से पकड़े गए सलमान के परिजन को दिल्ली से बुलाया गया है। उसकी निगरानी की जा रही है ताकि वह कहीं भाग नहीं जाए। पुलिस का कहना है कि शहर में रहने वाले बांग्लादेशियों की घर वापसी के लिए पैरवी की जाएगी। उनके लंबित मुकदमों के जल्द निस्तारण के लिए भी पुलिस कार्य करेगी।
विज्ञापन


सिकंदरा के सेक्टर-14 में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद से ही झुग्गी बस्तियों में सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश व राजस्थान के खानाबदोशों की बस्तियों को भी खंगाल रही है। यह देखा जा रहा है कि कहीं मजदूरों की आड़ में बांग्लादेशी नागरिकों ने ठिकाना तो नहीं बना रखा है।
विज्ञापन


वहीं रुनकता से पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक सईद उल गाजी के परिवार से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उनके कर्मचारी सलमान के माता पिता को दिल्ली से बुलाया गया है। इससे उसकी नागरिकता संबंधी सच्चाई उजागर हो सकेगी। एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी का कहना है कि बांग्लादेशी नागरिकों को उनके वतन वापस भेजने के लिए अब पुलिस काम करेगी। इसके लिए उनके यहां लंबित मुकदमों की पैरवी प्रभावशाली कर जल्द निस्तारित कराया जाएगा। इसके बाद बांग्लादेश के दूतावास से संपर्क करके उनकी घर वापसी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमसाबाद में शक होने पर 3 पकड़े

शमसाबाद में बृहस्पतिवार को कूड़ा बीनते समय तीन युवकों को बांग्लादेशी होने के शक में हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ की तो वे उन्होंने खुद को फिरोजाबाद का निवासी बताया। पुलिस के सत्यापन में उनकी बात सही निकली। आईबी ने भी तीनों युवकों के बारे में पुलिस से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed