फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bandarbant of land: SDM, Naib Tehsildar suspended case registered against 19 along with both officers

जमीन का बंदरबांट: एसडीएम, नायब तहसीलदार निलंबित, दोनों अधिकारी संग 19 पर केस हुआ दर्ज

Thu, 11 Jul 2024 08:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 08:52 PM IST
सार

फिरोजाबाद में जमीन के बंदरबांट मामले में सिरसागंज तहसील के राजस्व निरीक्षक विशेष कुमार ने तहरीर दी। जिसके बाद  एसडीएम, नायब तहसीलदार और भाजपा के नेता सहित 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया किया गया है। 

 

विज्ञापन
Bandarbant of land: SDM, Naib Tehsildar suspended case registered against 19 along with both officers
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद की सिरसागंज तहसील के रूधैनी स्थित करोड़ों की 75 बीघा जमीन के बंदरबांट में राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर तत्कालीन एसडीएम सिरसागंज विवेक राजपूत, नायब तहसीलदार नवीन कुमार, लेखपाल, कानूनगो, पेशकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित जमीन खरीदने एवं बिक्री करने वालों सहित 19 के खिलाफ धारा 420, 120बी एवं 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शासन की ओर से इन अधिकारी व कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन


सिरसागंज तहसील के गांव रूधैनी निवासी वेदेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट के भाई योगेंद्र कुमार शर्मा दत्तक पुत्र भगवति कुंवरि की 75 बीघा जमीन के मामले में तत्कालीन एसडीएम सिरसागंज विवेक राजपूत ने मनोज करसौलिया, प्रवीन करसौलिया पक्ष में फैसला सात जून का सुना दिया था। इतना ही नहीं 12 जून को उक्त भूमि को एसडीएम ने अपने करीबी, नायब तहसीलदार नवीन कुमार ने अपने सास-ससुर व साली, लेखपाल एवं ईआरके अभिलाख सिंह ने अपने पिता सहित आठ लोगों के नाम बैनाम कर दिया था। पीड़ित ने जब 24 जून को जिलाधिकारी रमेश रंजन को शिकायती पत्र दिया तो इसकी जांच की गई।
विज्ञापन


 

इसमें सभी अधिकारियों को दोषी पाया गया था। बुधवार को शासन ने दोषी अफसरों को निलंबित कर दिया था। बुधवार रात को 9:50 बजे सिरसागंज तहसील के राजस्व निरीक्षक विशेष कुमार की तहरीर पर एसडीएम एवं जमीन खरीदने वाले भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित 19 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

 
विज्ञापन

मुकदमे में इनको किया गया नामजद
सिरसागंज तहसील के राजस्व निरीक्षक विशेष कुमार की तहरीर पर तत्कालीन एसडीएम सिरसागंज विवेक राजपूत, नायब तहसीलदार नवीन कुमार, पेशकार शंकर काॅलोनी शिकोहाबाद निवासी प्रमोद शाक्य, लेखपाल ईआरके अभिलाख सिंह, राजस्व निरीक्षक मुकेश चौहान, जमीन की बिक्री करने वाले मनोज कुमार करसौलिया, प्रदीप कुमार करसौलिया, प्रशांत कुमार करसौलिया एवं प्रवीन कुमार करसौलिया तथा जमीन की खरीदारी करने वाले आगरा 26 डिफेंस काॅलोनी निवासी सर्वेश सिंह, अनीता सिंह, दीपक राजपूत, राजश्री चाहर, महिपाल सिंह चाहर, अनीता सिंह चाहर, जालौन जिले के दस ए बगरा शहर निवासी अर्जुन सिंह गुर्जर, थाना सिरसागंज क्षेत्र के नगला खंदारी निवासी भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार, महलई नैपई निवासी पप्पू, प्रवेश कुमार शामिल हैं।

 
विज्ञापन

पुलिस ने नामजदों की सूची में पता लिख दिए गलत
थाना सिरसागंज पुलिस द्वारा राजस्व निरीक्षक की ओर से दी गई तहरीर में आरोपी के पता कुछ और हैं, जबकि पुलिस ने आरोपियों की जो सूची तैयार की है उसमें कइयों के नाम पता ही गलत लिख दिए हैं। दीपक राजपूत बरसार जिला जालौन के निवासी हैं, जबकि उनका पता छह डिफेंस कॉलोनी आगरा लिख दिया है। जबकि बैनामा करने वालों के पते के लिए आधार कार्ड लगाए गए होंगे, लेकिन उनका नाम-पता नामालूम लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed