{"_id":"69d0a2ea771e7b303b098b1d","slug":"band-operator-attacked-on-pretext-of-booking-brutally-beaten-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बैंड संचालक को बीच सड़क पर पीटा, बुकिंग के बहाने बुलाया था; 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बैंड संचालक को बीच सड़क पर पीटा, बुकिंग के बहाने बुलाया था; 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया
Sat, 04 Apr 2026 11:04 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:04 AM IST
सार
आगरा में बैंड बुकिंग के बहाने बुलाकर युवकों ने संचालक की सरेआम पिटाई कर दी और 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बैंड संचालक को बीच सड़क पर पीटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा के बोदला-सिकंदरा सड़क पर बैंड संचालक को बुकिंग के बहाने बुलाकर युवकों ने बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित ने गल्ले में रखे रुपये और मोबाइल छीन ले जाने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
तोता का ताल के कारवां गली निवासी रूप किशोर शिव शक्ति बैंड संचालित करते हैं। उन्होंने बोदला-सिकंदरा सड़क पर बैंड का ऑफिस बनाया हुआ है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने शादी के लिए बैंड बुक कराने के लिए कहा। वह बातचीत करने के लिए अपने ऑफिस पहुंचे। दुकान का शटर उठाने के दौरान ही वहां सात से आठ लोग पहुंच गए और मारपीट करने लगे। युवकों ने उन्हें सड़क पर गिरा कर पीटा।
आरोपी गल्ले में रखे हनुमान जयंती कार्यक्रम में काम के 20 हजार रुपये और उनका मोबाइल ले गए। उनमें से एक युवक को उसके साथी हिमांशु निवासी अमरपुरा बता रहे थे। मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है।