{"_id":"5daf3cbb8ebc3e93ad10688c","slug":"banak-strike-castumer-mainpuri-news-agr411934547","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों की हड़ताल से भड़कते रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों की हड़ताल से भड़कते रहे ग्राहक
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक के बाहर हड़ताल के दौरान धरना देते बैंक कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को बैंककर्मियों ने हड़ताल रखकर इलाहाबाद बैंक के बाहर धरना दिया। हड़ताल के चलते ग्राहक पूरे दिन खातों से लेनदेन को भटकते रहे। हालांकि जिले में एसबीआई सहित कई अन्य बैंकें खुले रहीं। इससे हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। जिलेभर में करीब पांच करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है।
मंगलवार सुबह इलाहाबाद बैंक की स्टेशन रोड स्थित शाखा पर संगठन से जुड़े बैंक कर्मचारी एकत्रित हुए। सभी ने एक स्वर से बैंक के विलय का विरोध किया। एसोसिएशन के सदस्य आलोक राज ने कहा कि एसोसिएशन ग्राहकों पर थोपे जा रहे अतिरिक्त प्रभारों का विरोध करती है।
सरकार की गलत नीतियों व बैंकों को चंद पूंजीपतियों को बेचने का प्रयास ही बैंकों को बेवजह बरबाद कर रहा है। संगठन ने एक दिन की हड़ताल को सरकार के लिए चेतावनी बताया है। एसोसिएशन की मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इस दौरान अभिषेक शाक्य, हरनाम सिंह, राहुल प्रताप, राकेश कुमार, मनोज कुमार, शिवदयाल, बजरंगी कुमार, सुरेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, राजकुमार, चंद्रमोहन शर्मा, अवनीश, नवनीत मौजूद रहे। हड़ताल के चलते सेंट्रल बैंक, इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक और यूनियन बैंक बंद रहीं। वहीं भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया सहित प्राइवेट बैंक भी खुले रहे और कामकाज होता रहा।