फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ban on VVIP darshan in Banke Bihari temple on Krishna Janmashtami 2023

Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में VVIP दर्शन पर रोक, भीड़ नियंत्रण के लिए बना प्लान

Thu, 10 Aug 2023 10:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 10:06 PM IST
सार

Krishna Janmashtami 2023 Date: भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में यह पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं मथुरा और वृंदावन में इस आयोजन की विशेष धूम रहती है। इस साल जन्माष्टमी 6 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी।
 

विज्ञापन
Ban on VVIP darshan in Banke Bihari temple on Krishna Janmashtami 2023
बांके बिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मथुर वृंदावन में तैयारियों को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग तैयारियों में जुट गया है। गुरुवार को डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। इसमें भीड़ नियंत्रण, निकासी, जल निकासी व ट्रैफिक के बिंदुओं पर गहनता से चर्चा हुई। डीएम ने बैठक में जन्माष्टमी में पूर्व से ड्यूटी करने वाले अधिकारियों से पुरानी समस्याओं, उनके समाधान, नई किसी योजना को लेकर सुझाव आदि लिए। 
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि यातायात प्रबंधन व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान तैयार रहे और पार्किंग डयावर्जन ठीक से लागू की जाए। बरसात होने पर पानी की निकासी को पर्याप्त व्यवस्था करें। भीड़ नियंत्रित करने की कार्य योजना बनाई जाएं, भीड़ को एकत्रित न होने दें, निकासी द्वार की सीढ़ी पर किसी कों खड़ा न होने दें। मानवता के प्रति अपनी जवाबदेही रखें और पूर्व वर्ष के भांति इस वर्ष बेहतर से बेहतर व्यवस्था की जाए। व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के लिए होटल, मंदिर, धर्मशाला आदि के लोगों के साथ संवाद स्थापित करें। ड्यूटी में कार्यरत अधिकारी तथा कर्मचारी अपना व्यवहार सकुशल बनाए रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बेहतर प्लानिंग के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की व्यवस्था की जाएं। पूर्व योजना करते हुए टीम भावना के साथ काम करें। पुलिस अधिकारी तथा मजिस्ट्रेट मंदिर प्रबंधन के साथ बैठक करें और मौके पर जाकर मंदिर प्रबंधन के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लें। पार्किंगों के टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दें, विद्युत लाइनों को प्लास्टिक कवर से कवर किए जाएं और लटके हुए तारों को ठीक कराया जाए। अतिक्रमण को हटाया जाए। 
 
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व कर लें ये व्यवस्थाएं 

जिलाधिकारी ने कहा कि जन्माष्टमी से एक सप्ताह पहले सभी व्यवस्थाएं कर लें। किसी भी व्यवस्था में कोई कमी न रहे। भंडारों में वितरित प्रसाद की चेकिंग करें। इस दौरान किसी को वीआईपी दर्शन न कराएं।
 

बैठक में ये रहे मौजूद 

 बैठक में एडीएम प्रशासन विजय शंकर दूबे, एसपी सिटी एमपी सिंह, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, सचिव विकास प्राधिकरण राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, श्रीकृष्ण जन्मभूमि से कपिल शर्मा, द्वारिकाधीश मंदिर से राकेश तिवारी, बांके बिहारी जी मंदिर से मुनीश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed