फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ban on purchase and sale of medicines from SM Medical Store

Agra News: एसएम मेडिकल स्टोर से दवाओं की खरीद, बिक्री पर रोक

Wed, 05 Feb 2025 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Ban on purchase and sale of medicines from SM Medical Store
आगरा। औषधि विभाग की टीम ने बोदला-सिकंदरा रोड स्थित एसएम मेडिकल स्टोर की जांच की। मौके पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। इस पर स्टोर से दवाओं की खरीद- बिक्री पर रोक लगा दी। जांच के लिए 2 दवाओं के नमूने भी लिए हैं। संचालक को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिली थी कि बोदला- सिकंदरा रोड स्थित एसएम हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर पर बिना बिल के महंगी दवाएं दी जाती हैं। इस पर जांच के लिए टीम भेजी। मेडिकल स्टोर फार्मासिस्ट दीपक चौहान के नाम से पंजीकृत हैं, लेकिन वह मौके पर नहीं मिले। उनके स्थान पर कर्मचारी फरात खान दवाएं दे रहा था। फार्मासिस्ट नहीं होने पर दवाओं की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी है। यहां से मेफोट्रो टैबलेट और रोबोसुल कैप्सूल के नमूने लिए हैं। ये पेट दर्द और एसिडिटी की दवाएं हैं। संचालक को नोटिस देकर बीते तीन महीने की बिक्री और खरीद के रिकॉर्ड भी मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed