फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ban on Heavy Vehicles in Agra City NH-19 Traffic to Divert via Northern Bypass for Smooth and Safe Travel

Agra: एनएच-19 पर भारी वाहनों के प्रवेश पर लगे रोक, उत्तरी बाईपास से निकालें...सीएम योगी को लिखा पत्र

Sat, 06 Dec 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Dec 2025 09:24 AM IST
सार

शहर से गुजरने वाले हिस्से पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठाई गई है। अधिवक्ता व सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता केसी जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। 
 

विज्ञापन
Ban on Heavy Vehicles in Agra City NH-19 Traffic to Divert via Northern Bypass for Smooth and Safe Travel
उत्तरी बाईपास

विस्तार

उत्तरी बाईपास के प्रारंभ होने पर अधिवक्ता एवं सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता केसी जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि नेशनल हाईवे-19 पर भारी वाहनों के प्रवेश पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 के तहत प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि एनएच-19 का शहरी खंड रामबाग, भगवान टॉकीज़, कमला नगर, सिकंदरा से होकर गुजरता है। यहां से शहर के लोग भी निकलते हैं। इससे लगातार जाम, प्रदूषण और घातक दुर्घटनाओं से जूझता रहा है। 
विज्ञापन


अब उत्तरी बाईपास सीधे यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़ गया है और भारी वाहनों के लिए एक तेज़ गति, सिग्नल-मुक्त, सुरक्षित और सतत हाई-स्पीड कॉरिडोर उपलब्ध हो गया है, जिसका उपयोग कर वे शहर में प्रवेश किए बिना एनएच-19 पर वापस आ सकते हैं। ऐसे में अब भारी वाहनों को शहर में प्रवेश देना न केवल अनावश्यक है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा के विरुद्ध भी है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी कर शहरी हिस्से को भारी वाहनों से मुक्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed