फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ban on entry of big vehicles in the district effective on the first day

Agra News: जिले में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक पहले दिन प्रभावी

Mon, 16 Dec 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ban on entry of big vehicles in the district effective on the first day
शहर के सिं​धिया तिराहे से वाहनों को वापस करते सीओ सिटी। - फोटो : शहर के सिं​धिया तिराहे से वाहनों को वापस करते सीओ सिटी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद सोमवार से नगर में प्रवेश करने वाले चिन्हित 8 मार्ग पर बैरियर लगाकर बडे़ वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक बडे़ वाहन बाईपास होकर गुजरे। सीओ सदर ने शहर में 4 स्थानों पर लगे चेक पॉइंट का निरीक्षण किया। वहीं बिछवां, औंछा आदि क्षेत्र में भी पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते दिखाई दिए। बड़े वाहनों का नगर में प्रवेश जहां हादसों की वजह बनता है। वहीं जाम की समस्या भी खड़ी होती है। इस पर पुलिस अधीक्षक की ओर से सख्ती की गई है। आदेश के अनुसार सोमवार की सुबह से ही करहल क्षेत्र में सैफई बाईपास तिराहा करहल रोड, सिंधिया तिराहा सदर कोतवाली, पड़रिया चौराहा थाना औंछा, फर्दपुर चौराहा एनएच 34 बिछवां, करीमगंज तिराहा कुरावली रोड बिछवां, बीजेपी कार्यालय भोगांव रोड सदर कोतवाली, भोजपुरा रेलवे क्रॉसिंग एलाऊ रोड कोतवाली, खरपरी बंबा किशनी रोड पर बैरियर लगाकर बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने शहर में 4 स्थानों पर पहुंच कर वाहनों को रोका और वापस लौटाया। करहल में सैफई बाईपास तिराहा पर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बैरियर पॉइंट की चेकिंग की। इसके अलावा औंछा, बिछवां आदि थाना क्षेत्र में भी प्रभारियों ने ड्यूटी चेकिंग की। प्रत्येक बैरियर पर एक दरोगा और दो आरक्षी तैनात रहे। रात 9 बजे बडे़ वाहनों को प्रवेश मिल सका।
अब यहां से होकर गुजरेंगे वाहन : आगरा से आने वाले बड़े वाहन जिन्हें भोगांव जाना है वह अब घिरोर से ही औंछा कुरावली होते हुए भोगांव पहुंचेंगे। भोगांव से आगरा जाने वाहन भी उक्त रूट का अनुसरण करेंगे। करहल से एटा की ओर जाने वाले वाहन करहल बाईपास होकर घिरोर होते हुए एटा के लिए जाएंगे। एटा से इटावा की जाने वाले वाहन भी इसी रूट पर होकर जाएंगे।
विज्ञापन

इन वाहनों के प्रवेश पर रहेगी छूट : सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंडी में सब्जी आदि लेकर आने वाले वाहन, डाक वाहन, पेट्रोलियम पदार्थ व अन्य जरूरी वस्तुओं को लेकर आने वाले वाहनों को नहीं रोक जाएगा। इन वाहनों को प्रवेश पर बैरियर पर रोक नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed