फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BAMS students protested at the Vice Chancellor's residence last date for filling form was extended

Agra University: बीएएमएस छात्रों ने कुलपति आवास पर किया प्रदर्शन, तब बढ़ाई फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि

Mon, 14 Jul 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 09:54 AM IST
सार

बीएएमएस द्वितीय वर्ष 2019-20 बैच के विद्यार्थियों ने रविवार को कुलपति के खंदारी कैंपस स्थित आवास पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उन्हें फाइनल परीक्षा में बैठने नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले के वर्षाें में फेल को यह मौका दिया गया था। वहीं, शाम को विश्वविद्यालय प्रशासन ने फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
 

विज्ञापन
BAMS students protested at the Vice Chancellor's residence last date for filling form was extended
बीएएमएस छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस की फाइनल वर्ष की परीक्षा सोमवार से होनी है। परीक्षा खंदारी परिसर में होगी और इसमें करीब 600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं परीक्षा शुरू होने से पहले बीएएमएस के 2019-20 बैच के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी अपनी समस्या लेकर खंदारी स्थित कुलपति आवास पर पहुंचे। उन्होंने आवास पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


छात्र मुगले आजम ने बताया कि अक्तूबर-नवंबर में परीक्षा हुई थी। जिसका परिणाम विगत 12 जुलाई को आया। रात भर में हमने परीक्षा की तैयारी की। जब विश्वविद्यालय आए तो कहा गया कि आप परीक्षा में नहीं बैठ सकते।
विज्ञापन


फॉर्म 28 तक भर सकेंगे
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएएमएस के विद्यार्थियों के लिए पूरक परीक्षा के फाॅर्म खोल दिए हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 जुलाई कर दी है। फाॅर्म भरने के कुछ समय बाद परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed