फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BAMS Panchakarma Marks Rise Sharply After Result Revision

नंबरों का खेल: पंचकर्म विषय में फेल हुए थे बीएएमएस के छात्र, संशोधित परिणाम में हो गए पास; अब उठे ये सवाल

Sat, 22 Aug 2026 10:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 10:42 AM IST
सार

आगरा में बीएएमएस छात्रों के प्रदर्शन के बाद पंचकर्म विषय का संशोधित रिजल्ट जारी हुआ, जिसमें कई विद्यार्थियों के अंक ढाई से तीन गुना तक बढ़ गए। पहले 25 से 32 अंक पाने वाले छात्रों के संशोधित परिणाम में 70 से 75 अंक दर्ज हुए, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।
 

विज्ञापन
BAMS Panchakarma Marks Rise Sharply After Result Revision
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकर्म विषय में फेल किए गए बीएएमएस विद्यार्थियों का शुक्रवार शाम विश्वविद्यालय ने रिजल्ट अपडेट किया। संशोधित परिणाम में विद्यार्थियों के अंकों में बड़ा बदलाव सामने आया है। जिन छात्रों को पहले 25 से 32 तक अंक दिए गए थे, उनके अंक संशोधित परिणाम में 70 से 75 तक पहुंच गए। अंकों में हुए इस बड़े बदलाव से मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थी आर्यन ने बताया कि पंचकर्म विषय में पहले उसके 30 अंक थे, जो संशोधित रिजल्ट में बढ़कर 71 हो गए हैं। विद्यार्थी अरविंद ने बताया कि पंचकर्म विषय में पहले उसे 32 अंक मिले थे, अब उसके 74 अंक हो गए हैं। विद्यार्थी विकास ने बताया कि उसके 29 अंक बढ़कर 73 हो गए हैं। वहीं विद्यार्थी गौरव के पहले 25 अंक थे जो अब 75 हो गए हैं।
विज्ञापन


अधिकांश विद्यार्थियों के अंक बढ़े हैं। बता दें कि 18 अगस्त को बीएएमएस छात्रों ने दोपहर से रात तक विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया था। कुलपति प्रो. आशु रानी ने प्रदर्शन के दिन विद्यार्थियों को आश्वासन दिया था कि यदि मूल्यांकन में परीक्षक की गलती सामने आती है तो संबंधित परीक्षक को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इससे अब परीक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed