फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Baldev Block Chief Election: Chaudhary Prateek Singh Bharangar won got 89 votes out of 93

बलदेव ब्लॉक प्रमुख चुनाव: चौधरी प्रतीक सिंह भरंगर ने मारी बाजी, 93 में से 89 मत मिले

Thu, 22 Aug 2024 06:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 06:19 PM IST
सार

तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव संपन्न हुआ। गुरुवार की सुबह से मतदान शुरू हुआ था। जिसके बाद मतगणना हुई। 

 

विज्ञापन
Baldev Block Chief Election: Chaudhary Prateek Singh Bharangar won got 89 votes out of 93
चौधरी प्रतीक सिंह भरंगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बलदेव क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लॉक प्रमुख) बलदेव के चुनाव में चौधरी प्रतीक सिंह भरंगर 93 में से 89 वोट पाकर एकतरफा चुनाव जीत गए। प्रतिद्वंद्वी अजीत सिंह को मात्र 3 मत ही मिल सके। एक मत निरस्त हो गया। जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चुनाव के लिए बलदेव ब्लॉक कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हर ओर पुलिस तैनात नजर रही। उपनिर्वाचन अधिकारी मनोज चतुर्वेदी के निर्देशन में सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। शाम तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना की गई। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अनिल भरंगर और डाॅ. यतेंद्र सिकरवार ने भी वोट डाला। उप निर्वाचन ने ब्लॉक प्रमुख पद पर प्रतीक को विजयी घोषित किया तो कार्यालय पर खड़े रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान एसडीएम राजकुमार भास्कर, तहसीलदार सुशील गुप्ता, सीओ भूषण वर्मा, थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह, बीडीओ नेहा रावत मौजूद रहे। ब्लाॅक कर्मी चिंटू कुंतल, पूरन चंद्र शर्मा, यतिन शर्मा, तरुन वर्मा, बंटू सिंह, राजकुमार, सुरेश चंद्र, मुकेश कुमार, प्रेम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

सरदारी व समाज की जीत
नवनिर्वाचित ब्लाॅक प्रमुख चौधरी प्रतीक भरंगर ने कहा बलदेव ब्लॉक की सरदारी व समाज द्वारा जो निर्णय लिया गया वह सर्वोपरि है। उनकी जीत पर सभी सरदारी को प्रणाम हैं। जो विकास कार्य चल रहे हैं उनको कराया जाएगा। विकास कार्यों को प्राथमिकता रहेगी। सभी को हर संभव संतुष्ट करने का प्रयास होगा। ब्लॉक प्रमुख बनने पर प्रतीक भरंगर को पिता रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर व माता बैकुंठी देवी व चाची बौबी देवी ने माला पहनाकर गले से लगा लिया। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर भरंगर, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल भरंगर, भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, जवाहर उपाध्याय, रामकुमार सिकरवार, विजय उपाध्याय, कन्हैया सिकरवार, लेखराज सिंह, सोनू सिकरवार, संतोष, उदयवीर, चंद्रवीर भरंगर, विष्णु पांडेय, नवाब सिंह आदि ने प्रतीक का स्वागत किया।

 

महिला बीडीसी का हंगामा
मतदान करनी आई एक महिला बीडीसी ने हंगामा कर दिया। मतदान केंद्र में महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर अधिकारी मतदान केंद्र की ओर भागे। महिला ने मत नहीं डाला और जांच अधिकारी से मतदाता सूची छीन ली। उसे अधिकारियों ने मुश्किल से समझाया और महिला कर्मियों ने रोका। पति ने पानी पिलाया तब महिला का गुस्सा शांत हुआ। पति के सहयोग से वोट डालने पर मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने कहा कि महिला को पति वोट डलवा कर ले गए। बीडीसी राजवीर सिंह बीमारी के चलते चलने-फिरने में असमर्थ थे। ब्लाॅक पर व्हीलचेयर न होने पर सहयोगी कुर्सी पर बैठा कर मतदान केंद्र तक ले गए, तब मत डलवाया। कई महिलाएं घूंघट की ओट में वोट डालने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed