{"_id":"6377343e42b3df02ec37a87e","slug":"bal-yogi-accused-of-beating-disabled-child-with-stick-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बाल योगी ने मंदिर में 12 साल के दिव्यांग बालक को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बाल योगी ने मंदिर में 12 साल के दिव्यांग बालक को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 18 Nov 2022 01:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Nov 2022 01:03 PM IST
सार
मंदिर के पुजारी ने बाल योगी पर दिव्यांग बच्चे को डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाने में बाल योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज में गरीब सेना संस्था के संस्थापक बाल योगी उर्फ मनोज शुक्ला के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शांति भंग में बाल योगी को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मंदिर के पुजारी ने तहरीर दी थी। इसमें दिव्यांग बालक से मारपीट का आरोप लगाया था, जबकि बाल योगी ने आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि पंचकुइयां पर पंच भैरव मंदिर है। इसके पुजारी रमेश चंद तिवारी ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि मंदिर परिसर के कमरे में बाल योगी उर्फ मनोज शुक्ला रहते हैं। क्षेत्र का ही 12 साल का बालक मंदिर में आता है। वह दिव्यांग है। पूजा अर्चना करता है। इसके बाद खेलता भी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बाल योगी ने बालक को बिस्कुट देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और डंडे से पिटाई कर दी। बच्चे की आवाज सुनकर वह पहुंचे। कारण पूछने पर बताया कि बच्चा शोर मचा रहा था, जिससे उनकी नींद खुल गई। पुजारी का दावा है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बाल योगी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में बाल योगी का पुलिस से कहना था कि पुजारी के आरोप गलत हैं, वह सिर्फ बच्चे को समझा रहे थे।
विज्ञापन