{"_id":"5b1cf79d4f1c1b694d8b5ab7","slug":"bajrang-dal-vhp-workers-sabotage-outside-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के पास बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, पर्यटकों में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के पास बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, पर्यटकों में मची अफरातफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 11 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गेट तोड़े
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पश्चिमी गेट के नजदीक बसई घाट पर बने प्राचीन मंदिर का रास्ता बंद किए जाने से गुस्साए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार की दोपहर को पुरातत्व विभाग द्वारा लगाए गए लोहे के दो गेटों को उखाड़ फेंका।
ताज के प्रतिबंधित एक सौ मीटर के दायरे में प्रदर्शन कर हंगामा किया। पर्यटक भी घबरा गए। अधिकारियों ने समझा बुझाकर इसका हल तलाशने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। इसके बाद ताज पर टर्न स्टाइल गेट का काम बंद हो गया।
ताजमहल के पश्चिमी गेट से बसई घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर पुरातत्व विभाग ने चार गेट लगाकर बंद कर दिया है। पश्चिमी गेट पर टर्न स्टाइल गेट और डीएफएमडी लगाने का काम किया जा रहा है। बसई घाट की ओर से पर्यटक लाइन में लगाकर टर्न स्टाइल गेट तक पहुंचकर ताज में प्रवेश करेंगे। नजदीक ही प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर है।

Trending Videos
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि गेट लगाने के बाद से मंदिर में श्रद्धालुओं को आने जाने में दिक्कतें आ रही हैं। अभी तक श्रद्धालु बाग खान ए आलम की ओर से मंदिर में पहुंचते रहे हैं।
दोपहर करीब डेढ़ बजे बजरंग दल के रवि दुबे और विहिप के कार्यकर्ता पश्चिमी गेट पर पहुंचे। उन्होंने दो गेटों को पुलिस के सामने ही उखाड़ फेंका। प्रतिबंधित क्षेत्र में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। हंगामा होने पर पर्यटकों में अफरा तफरी मच गई।
रविवार के कारण काफी संख्या में देसी विदेशी पर्यटक यहां जमा थे। हंगामा बढ़ने पर एसीएम चतुर्थ गरिमा सिंह, ताज सुरक्षा, थाना ताजगंज और पर्यटन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने समझा बुझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया।
एसीएम ने बताया कि मंदिर के रास्ते पर निर्माण कार्य हो रहा था। इस पर मंदिर कमेटी के लोगों ने विरोध किया। उधर, ताज के संरक्षण सहायक का कहना है कि मंदिर के लिए वैकल्पिक रास्ता दिया गया है। वाssर्ता होने के बाद ही गेट लगाए गए थे।