{"_id":"62cad21ad9ba9d3d524079ea","slug":"bajrang-dal-leader-threatened-for-supporting-nupur-sharma-kasganj-up-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: नुपुर शर्मा की डीपी लगाने पर कासगंज में बजरंग दल नेता को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नुपुर शर्मा की डीपी लगाने पर कासगंज में बजरंग दल नेता को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
Sun, 10 Jul 2022 06:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 10 Jul 2022 06:50 PM IST
सार
फोन पर बजरंग दल नेता को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने फोन पर धमकी देने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
नुपुर शर्मा
- फोटो : Social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में फेसबुक पर नुपुर के समर्थन की स्टोरी व मोबाइल में डीपी लगाने पर लगाने पर बजरंग दल नेता को धमकाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
सहावर के मोहल्ला मोरी निवासी शिवम शर्मा ने भाजपा से निष्कासित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में फेस बुक पर 8 जुलाई को एक स्टोरी लगा दी। यह स्टोरी लगाने पर उनकी बस्ती के ही निवासी शोएब ने उनके मोबाइल पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राशिद ने धर्म को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस कर रही गिरफ्तारी के प्रयास
बजरंग दल जिला संयोजक अंबरीश वशिष्ठ को भी देख लेने की धमकी दी। उन्होंने इस मामले की जानकारी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन