Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Baikunthi Devi Mahavidyalaya emerges as champion in Pencak Silat

Agra News: पेंचक सिलाट में बैकुंठी देवी महाविद्यालय बना चैंपियन

Sun, 22 Nov 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Baikunthi Devi Mahavidyalaya emerges as champion in Pencak Silat
बैकुंठी देवी महाविद्यालय बना चैंपियन
आगरा। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में मेजबान महाविद्यालय की छात्राओं ने आठ स्वर्ण पदक जीतकर महिला वर्ग की टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। शारीरिक शिक्षा विभाग, छलेसर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में आगरा कॉलेज ने टीम चैंपियनशिप जीती जबकि शारीरिक शिक्षा विभाग, छलेसर की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता की संरक्षक प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह और आयोजन सचिव प्रो. अनुपम सक्सेना रहीं। चयनित खिलाड़ी अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने होशियारपुर, पंजाब जाएंगे।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक प्रो. धर्मेंद्र भदौरिया (एलआरडी महाविद्यालय, जसराना) व चयनकर्ता डॉ. सविता (कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय, मैनपुरी), अमृता आइंद (सेंट जोंस कॉलेज, आगरा) और पेंचक सिलाट प्रशिक्षक किरण कश्यप रहे। विश्वविद्यालय के निदेशक खेलकूद डॉ. अखिलेश सक्सेना के निर्देशन में आयोजन संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग छलेसर, आगरा कॉलेज, संत रामकृष्ण महाविद्यालय, मेघ सिंह महाविद्यालय, एकमे कॉलेज, आरसीए महाविद्यालय और केआर कॉलेज सहित कई महाविद्यालयों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed