फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bah's sons and daughters dominated in Bhutan, won 5 gold and 5 silver medals

Agra News: भूटान में बाह के बेटे-बेटियों का रहा दबदबा, जीते 5 स्वर्ण एवं 5 रजत पदक

Tue, 13 Oct 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bah's sons and daughters dominated in Bhutan, won 5 gold and 5 silver medals
बाह: ​थिम्पू ओपन कराटे चैंपियन​शिप में बाह के 10 बेटे-बेटियों ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक
बाह। भूटान में आयोजित थिम्पू ओपन एशियन कराटे चैंपियनशिप में बाह के बेटे-बेटियों ने 5 स्वर्ण पदक एवं 5 रजत पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया है। 11 अक्तूबर को आयोजित ओपन चैंपियनशिप में भारत के अलावा भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, जापान, अफगानिस्तान आदि देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

विश्नु मार्शल आर्ट्स अकादमी के कोच विश्नु मिश्रा ने बताया कि भूटान ओलंपिक समिति की स्वीकृति पर भूटान कराटे एसोसिएशन ने एशियन चैंपियनशिप का आयोजन कराया था। उन्होंने बताया कि बाह की सुहानी तोमर ने 16 वर्ष एवं 52 किलो भार वर्ग में जापानी खिलाड़ी को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। अंशुम कुमार ने 12 वर्ष एवं 34 किलो भार वर्ग में भूटान के दोर्जी शेरिंग को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। कृष्णा ने 13 वर्ष एवं 29 किलो भार वर्ग में अफगानिस्तान के अयान रहमान को अपने पंच से चित कर सोना जीता। अंशू ने 10 वर्ष एवं 29 किलो भार वर्ग में भूटान के पेमा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। दुर्गेश कुमार ने 10 वर्ष एवं 47 किलो भार वर्ग में जिग्मे शेरिंग को हराकर देश के लिए सोना जीता। याशी मिश्रा ने 10 वर्ष एवं 29 किलो भार वर्ग में नेपाल की सान्वी खाटीवाड़ा से रोमांचक भिड़ंत में रजत पदक जीता। भूमि बघेल को 11 वर्ष एवं 34 किलो भार वर्ग में भूटान की ताशी चौकी से हुई भिड़ंत में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अनुराग ने 14 वर्ष एवं 64 किलो भार वर्ग में नेपाल के सरवीर से हुई फाइट में रजत पदक हासिल किया। वीरेंद्र कुमार ने 14 वर्ष एवं 36 किलो भार वर्ग में श्रीलंका के दिलशान से हुई भिड़ंत में रजत पदक जीता। आराध्या ओझा की 14 वर्ष एवं 46 किलो भार वर्ग में भूटान की येशे डेमा से भिड़ंत हुई। दर्शकों का दिल जीतने वाली आराध्या को रजत पदक मिला।
विज्ञापन

विधायक पक्षालिका सिंह ने दी बधाई
कोच विश्नु मिश्रा ने बताया कि लगन, मेहनत, नियमित अभ्यास, कठिन अनुशासन एवं समर्पण के बूते बाह के 10 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, शंकरदेव तिवारी, अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, कृपानरायन शर्मा, हृदय नरायन शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर बाह का मान बढ़ाने वाले नन्हीं कराटे प्रतिभाओं को बधाई देकर खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed