फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bah's silver shines in National School Volleyball, gives victory to UP

Agra News: नेशनल स्कूल वॉलीबाॅल में चमका बाह का रजत, यूपी को दिलाई जीत

Mon, 12 Jan 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bah's silver shines in National School Volleyball, gives victory to UP
आगरा। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित पांवटा साहिब में 9 जनवरी को 69वीं स्कूल नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप का फाइनल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच खेला गया। 14 वर्ष आयु वर्ग में यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बाह के मुकुंदीपुरा गांव के रजत तोमर ने अपनी दमदार स्मेशिंग के बूते टीम को 3-0 से खिताबी जीत दिलाई। टीम ने 25-16, 25-19, 25-18 के अंतर से जीत दर्ज की। इससे पहले यूपी की टीम ने एकतरफा सेमीफाइनल में मणिपुर को हराया था। जीत के साथ ही राष्ट्रीय फलक पर दस्तक देने वाले रजत तोमर गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में अपने खेल कौशल को निखारने में जुटे हुए हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले रजत ने बताया कि पिता महेंद्र सिंह तोमर के निधन के बाद मां सुमन देवी समेत पूरा परिवार सहयोग करता है। रजत तोमर की कामयाबी पर बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, हृदय नारायन शर्मा, कृपा नारायन उर्फ छुट्टन शर्मा, आशुतोष नेहरू, सर्वदमन सिंह भदौरिया, अरुण दुबे, अल्केंद्र जादौन, मुकेश शर्मा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed