{"_id":"69cd49dae2537066b5045cee","slug":"bah-youth-bar-announced-work-boycott-agra-news-c-421-1-sagr1004-4815-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाह यूथ बार ने किया कार्य बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाह यूथ बार ने किया कार्य बहिष्कार का एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। जमीन के नामांतरण के लिए महीनों से तहसील के चक्कर काट रहे बीहड़ पट्टी के ग्रामीणों के हक की आवाज को बुलंद करते हुए बाह की यूथ बार ने निस्तारण तक न्यायिक कार्य के बहिष्कार का एलान किया है।
तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कोर्ट के कार्य बहिष्कार के बाद भी नामांतरण की अविवादित पत्रावलियों का निस्तारण नहीं होने से यमुना, चंबल और उटंगन के बीहड़ क्षेत्र के ग्रामीण तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं। यूथ बार के अध्यक्ष राजेश यादव, महासचिव मुजक्किर हुसैन ने बताया कि एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला को अवगत कराने एवं उनके कोर्ट का 10 दिन का बहिष्कार किए जाने के बाद भी पत्रावलियों का निस्तारण नहीं हो सका है। उन्होंने तहसीलदार से ग्रामीण किसान हित में अविवादित पत्रावलियों का निस्तारण किए जाने की मांग की है तथा ऐलान किया है कि निस्तारण न होने तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखा जाएगा। यूथ बार के श्रीप्रकाश, अश्वनी शर्मा, फरेंद्र गुर्जर, संदीप राठौर, संजीव यादव, राघवेन्द्र गुर्जर, सत्यप्रकाश यादव, चंद्रकेतु श्रीवास्तव, रामनिवास बघेल, सुशील भदौरिया, देवीचरन यादव, सर्वेश सिंह, रामकुमार सिंह, ओमप्रकाश, सुनील राठौर, अखिल प्रताप सिंह, रहीश सिद्दकी आदि ने पत्रावलियों का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई है।