{"_id":"6175ad5c4f89a05c7d75b26b","slug":"bah-s-youth-dies-in-ahmedabad-under-suspicious-circumstances-agra-news-agr512604151","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बाह के युवक की अहमदाबाद में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में बाह के युवक की अहमदाबाद में मौत
विज्ञापन
बाह। क्षेत्र के मई गांव के युवक ओमकार (35) की शुक्रवार की रात अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को जब शव गांव पहुंचा तो माता पिता उसे देखते ही अचेत हो गए।
मई गांव निवासी ओमकार अहमदाबाद के पुष्प नगर में मजदूरी करता था। शुक्रवार रात उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पत्नी राधा देवी और दो बेटियां पूजा (11) और काजल (12) भी साथ रहती थीं। गुजरात पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। रविवार सुबह शव मई गांव लाया गया। मां चंद्रवती और पिता शिवनाथ शव देखते ही अचेत हो गए।
करवा चौथ पर सुहाग उजड़ने से ओमकार की पत्नी राधा बुत सी बन गई है। राधा बच्चों को लेकर पति के शव के पास बैठी रही। सांत्वना देने वाले भी उसकी हालत देख अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।