{"_id":"1e01dee5596891ef745748bdfa23eaa3","slug":"bah-pinaht-the-king-bdavar-s-parallel-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाह-पिनाहट में ‘राजा भदावर’ की समानांतर सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाह-पिनाहट में ‘राजा भदावर’ की समानांतर सरकार
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Mar 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाह और पिनाहट इलाके में अरिदमन सिंह समानांतर सरकार चला रहे हैं। उनके इशारे पर जमीन और मकानों पर कब्जे किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, ‘राजशाही रसीद’ के जरिये जनता से टैक्स तक वसूला जा रहा है।
रविवार को मदिया कटरा में बुलाई गई प्रेसवार्ता के दौरान सांसद ने कहा कि आजादी के 67 साल बाद भी बाह और पिनाहट के लोगों को अपनी संपत्ति पर नगर पालिका के साथ-साथ राजा भदावर की रियासत के नाम पर दोहरा टैक्स देना पड़ रहा है। चौधरी बाबूलाल ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री की शह पर जायदाद शहर रियासत भदावर एवं रियासत भदावर ठेका के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
प्रेसवार्ता के दौरान सांसद ने पिनाहट के प्रभाकर गुप्ता को पेश किया। उन्होंने कहा कि मंत्री के इशारे पर प्रभाकर गुप्ता की दुकान हड़पने के लिए उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। सांसद ने सबूत के तौर पर जायदाद शहर रियासत भदावर की रसीदों की कई छाया प्रतियां भी मीडिया के सामने प्रस्तुत कीं। सांसद ने कहा कि यदि शीघ्र ही जनता का उत्पीड़न बंद नहीं होता तो वह आंदोलन करेंगे और जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि जिस विधानसभा क्षेत्र से अरिदमन सिंह विधायक हैं वह चौधरी बाबूलाल के संसदीय क्षेत्र में आता है। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में सपा मंत्री की पत्नी पक्षालिका सिंह, बाबूलाल के खिलाफ मैदान में थीं। दोनों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता काफी पुरानी है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, मोहन सिंह चाहर, केके भारद्वाज, सोनू चौधरी आदि मौजूद थे।