फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bag stolen from ISBT's AC waiting room all cameras found switched off

ये कैसी सुरक्षा: आईएसबीटी के एसी वेटिंग रूम से बैग चोरी, बंद मिले सभी कैमरे

Mon, 06 Nov 2023 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 09:41 AM IST
सार

अंतरराज्यीय बस अड्डे में वातानुकूलित वेटिंग रूम से एक यात्री का बैग चोरी हो  गया। उसने रोडवेज कर्मियों से कैमरे देखने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। बाद में जब  पुलिस पहुंची तो  पता चला कि कैमरे तो बंद हैं। 
 

विज्ञापन
Bag stolen from ISBT's AC waiting room all cameras found switched off
आईएसबीटी आगरा

विस्तार

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे में वातानुकूलित वेटिंग रूम में बैग चोरी हो गया। दो नवंबर को औरेया के यात्री का बैग चोरी हुआ। आरोप है कि रोडवेज कर्मियों ने कैमरे चेक कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने कैमरे चेक किए तो बंद मिले। थाना हरीपर्वत में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


औरेया के आशीष यादव ने बताया कि वह दो नवंबर की शाम को अलीगढ़ से आईएसबीटी पर उतरे। आराम करने के लिए 8 साल के बेटे के साथ वातानुकूलित वेटिंग रूम में रुक गए। उनकी आंख लगी तभी उनका कपड़े और अन्य सामान का बैग चोरी हो गया। 
विज्ञापन


रोडवेज के स्टाफ ने यात्री को सहयोग करने की जगह कैमरे चेक कराने से इन्कार कर दिया। इस पर उन्होंने पुलिस की मदद ली। प्रभारी निरीक्षक हरीपर्वत अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी कैमरे बंद पड़े हैं। यात्री की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed