फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bag full of money stolen from the red zone area of the bank in etah

Etah News: बैंक के रेड जोन एरिया से 5.19 लाख रुपये चोरी, किशोर उठा ले गया नकदी से भरा बैग

Tue, 19 Jul 2022 07:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 07:18 PM IST
सार

अलीगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में दिनदहाड़े चोरी हो गई। एक किशोर रुपयों से भरा बैग उठा ले गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस जांच कर रही है।  

विज्ञापन
bag full of money stolen from the red zone area of the bank in etah
बैंक में पुलिस ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से दिनदहाडे़ बैंक के रेड जोन एरिया से 5.19 लाख रुपये चोरी हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। चोरी हुई रकम पेट्रोल पंप स्वामी की बताई जा रही है। घटना के सूचना पर सीओ ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच की। जो व्यक्ति धनराशि जमा करने आया, उसने बैंककर्मियों पर सवाल खड़े कर दिए। 

विज्ञापन


अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर बझेरा निवासी मधुसूदन मिश्रा कायमगंज-अलीगंज रोड स्थित पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता के पेट्रोल पंप पर मुनीम की नौकरी करते हैं। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे पंप का कैश मुख्य बाजार स्थित एसबीआई बैंक में जमा करने आए। बैंक ने अधिक धनराशि जमा करने वालों के लिए रेड जोन बनाया है। जहां बैंक स्टाफ और ग्राहक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश नहीं होता। 

विज्ञापन

कैशियर को दिया था बैग 

मधुसूदन के अनुसार उसने 5 लाख 19 हजार 480 रुपयों से भरा बैग कैशियर को दे दिया और केवाईसी के लिए दूसरे काउंटर पर चले गए। करीब साढ़े दस बजे उन्होंने कैशियर से जमा पर्ची मांगी। इस पर जानकारी दी गई कि रुपयों का बैग ही बैंक में नहीं है। बड़ी रकम से भरा बैग गायब होने से हड़कंप मच गया। मामले की जांच पड़ताल हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजकुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार मीणा, इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश कुमार ने बैंक का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देखा। जिसमें एक किशोर नोटों से भरा बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहा है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं दोपहर बाद अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 

सवाल : रेडजोन में कैसे पहुंचा किशोर

एसबीआई की सुरक्षा में पुलिस के अलावा बैंक के गार्ड मौजूद रहते हैं। ऐसे में किशोर बैंक के रेड जोन एरिया में पहुंच गया, यह बात सवाल खड़ा कर रही है। 

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि बैंक से रुपयों से भरा थैला गायब हुआ है। रेडजोन एरिया से कैश जाना सवाल खड़े कर रहा है। बैंक के अधिकारियों से कहा गया है वह आंतरिक जांच कराएं। पुलिस अपनी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed