UP: गलती से उठा लाई दूसरे का बैग, अंदर मिले लाखों के गहने, फिर महिला ने किया ऐसा काम; जिससे हो रही तारीफ
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:10 AM IST
सार
रोडवेज बस में सफर के दौरान दो महिलाओं के बैग आपस में बदल गए, जिनमें से एक बैग में करीब 10 लाख रुपये के गहने थे। महिला की ईमानदारी से बैग सही मालिक तक पहुंच गया, जिसकी ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।
विज्ञापन
बस में बदल गया आभूषणों से भरा बैग, ईमानदारी से लौटाने पर महिला की हुई सराहना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी