{"_id":"6aeb6e0ce87045cd8901cde8","slug":"badal-and-chetak-worth-crore-steal-the-show-at-bateshwar-cattle-fair-agra-news-c-421-1-ad11001-20836-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बटेश्वर पशु मेले में करोड़ों के ‘बादल’ और ‘चेतक’ की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बटेश्वर पशु मेले में करोड़ों के ‘बादल’ और ‘चेतक’ की धूम
विज्ञापन
बटेश्वर। उत्तर भारत का विख्यात बटेश्वर पशु मेला परवान चढ़ चुका है। मेले में अलीगढ़ के एक स्टड फार्म से पहुंचे दो बेशकीमती घोड़ों ने धूम मचा रखी है। साढ़े 3 करोड़ रुपये की कीमत वाले ‘चेतक’ और 3 करोड़ रुपये की कीमत वाले ‘बादल’ वाले हर पशु प्रेमी और व्यापारी के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन दोनों घोड़ों की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बुधवार को मेला परिसर में खासी भीड़ उमड़ी।
अलीगढ़ के भारद्वाज स्टड फार्म के मालिक अमित पंडित पशु मेले में 11 शानदार घोड़े-घोड़ियां लेकर पहुंचे हैं। मेला परिसर में उनका सबसे बड़ा टेंट लगा है। इनमें 46 महीने का और 67 इंच की बेहतरीन ऊंचाई वाला सफेद रंग का नुकरा नस्ल का घोड़ा ‘बादल’ खासी चर्चा में है। एत्मादपुर, आगरा के कमलकांत त्यागी ने बुधवार को ‘बादल’ के हैरतअंगेज करतबों और शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया, तो मेला परिसर में मौजूद दर्शक देखते रह गए।दूसरी ओर, महज 30 महीने की उम्र का काले रंग का ‘चेतक’ अपनी अद्भुत कद-काठी और खूबियों से सभी को मोहित कर रहा है। साढ़े तीन करोड़ रुपये की वाले इस घोड़े की ऊंचाई 62 इंच है। ‘चेतक’ भी मेले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कमलकांत त्यागी ने ‘चेतक’ के भी हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया।
इंसेट
इसलिए इतने महंगे हैं घोड़े
स्टड फार्म के संचालकों के अनुसार, इन घोड़ों की यह अद्भुत और चौंकाने वाली कीमत उनकी विशिष्ट नस्ल, उच्च श्रेणी के खानदान, शारीरिक बनावट और दुर्लभ खूबियों के आधार पर तय की गई है। इनकी बेहतरीन ट्रेनिंग और करतब देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इंसेट
देशभर से मेले में पहुंचे पशु व्यापारी
मेला मेजबान जिला पंचायत के निर्देशन में संचालित पारंपरिक मेले में अब तक घोड़ा, गधा, ऊंट और खच्चर बाजारों में हजारों की तादाद में पशुओं के साथ देश-प्रदेश के व्यापारी पहुंच चुके हैं। हालांकि मेले का आधिकारिक शुभारंभ दीपावली बाद 11 नवंबर को होगा।