फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bad weather, 703 patients reached for treatment

बदला मौसम बढ़े मरीज, ओपीडी में पहुंचे 703 लोग

Wed, 04 Aug 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bad weather, 703 patients reached for treatment
मैनपुरी। मौसम में बदलाव और बरसात से बीमारी बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट चिकित्सकों के यहां मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 703 बीमार इलाज के लिए पहुंचे। बुखार से पीड़ित 13 मरीज भर्ती कराए गए। जिनमें से दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। पिछले एक सप्ताह में जिले में बुखार से पीड़ित 700 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से जिले में वायरल फीवर के साथ ही डायरिया और टायफाइड के मरीज बढ़े हैं। एक सप्ताह के रिकार्ड पर यदि नजर डालें तो अस्पताल में बुखार, डायरिया और टायफाइड के 90 मरीज भर्ती कराए गए हैं। वहीं इन बीमारियों से पीड़ित 700 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में वायरल फीवर, टायफाइड और डायरिया से पीड़ित 109 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 13 मरीज भर्ती कराए गए। दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

-----
टायफाइड के लक्षण
-भूख कम लगना
-सिरदर्द और बदन में दर्द होना
-बुखार आना तथा सर्दी लगना
-जी मिचलाना, दस्त और कब्ज
------
टायफाइड से बचाव के तरीके
खाना खाने से पहले और बाद में हाथों को साफ करें।
बाहर के भोजन, जंक व फास्ट फूड्स से दूरी बनाएं।
दिनभर में कम से कम 10 गिलास पानी जरूर पीयें।
बरसात में कच्ची व हरी पत्तेदार सब्जियां खाने बचें।
बुखार या शरीर में दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
-------
पिछले सात दिनों में अस्पताल पहुंचे बुखार और डायरिया के मरीज
26 जुलाई- 87
28 जुलाई- 97
29 जुलाई- 109
30 जुलाई- 89
31 जुलाई- 105
02 अगस्त 107
03 अगस्त-109
----
पिछले कुछ दिनों से वायरल के साथ ही टायफाइड और डायरिया के मरीज बढ़े हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक होना जरूरी है। जरा भी परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर उपचार लें। बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई पर ध्यान दें। ताजा खाना आएं और साफ पानी पीयें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed