फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   baby rani maurya election campaign

Agra News: सैफई परिवार से छुटकारा पाने का अच्छा मौका

Wed, 30 Nov 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
baby rani maurya election campaign
मैनपुरी। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि मैनपुरी का मतदाता बदलाव का मन बना चुका है। जनता आतंक से मुक्ति चाहती है। भाजपा का लक्ष्य ही सबका साथ सबका विकास है। सैफई परिवार से छुटकारा पाने के लिए यह अच्छा मौका है। कैबिनेट मंत्री बुधवार को धारऊ बाईपास पर एक मैरिज होम में महिला सम्मेलन में बोल रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने के नाम पर विकास की दुहाई देकर सैफई का पूरा परिवार वोट मांग रहा है। मतदाता सैफई परिवार की बातों में आने वाले नहीं हैं। उपचुनाव में हर हाल में कमल खिलेगा। राज्यसभा सांसद महिला मोर्चा की प्रदेश गीता शाक्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिला है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव ने कहा कि मैनपुरी की महिलाओं ने परिवारवाद व विरासत के नाम पर राजनीति करने वाली सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। जिलाध्यक्ष साधना तिवारी, ममता चौहान, अमृता चौहान, कीर्तिका अग्रवाल, ममता पांडेय, उर्विजा दीक्षित, सुमन चतुर्वेदी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

हमेशा दलित विरोधी कार्य करती सपा
कुसमरा/किशनी। प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सपा हमेशा दलित विरोधी कार्य करती रही है। जिसे समाज खूब समझता है। दलित समाज का सबसे ज्यादा उत्पीड़न सपा सरकार में उनके गुर्गों द्वारा ही किया गया। कुसमरा के नगला भूपति और किशनी के मोहल्ला गढ़ी में उन्होंने कहा कि महापुरुषों के नाम के जिलों को हर बार सपा सरकार आने पर सपा सुप्रीमो द्वारा बदला गया। सपा सरकार में दलित सरकारी सेवकों का उत्पीड़न किया गया। दलित छात्रावास, स्कूलों की उपेक्षा की गई। दलित की जमीन पर कब्जा कर आलीशान बंगले बनाए गए। मुख्यमंत्री ने बुलडोजर चलवाकर कब्जा मुक्त कराकर दलितों के वापस कराए हैं। कुसमरा में विनय प्रताप, शेखर चौहान, श्याम सिंह सिसौदिया, प्रदीप तिवारी, विनोद चतुर्वेदी, देवेंद्र सिंह चौहान, किशनी में चेयरमैन अनिल मिश्रा, जितेंद्र अंबेडकर, सायल कुमार, रामनरेश गुप्ता, सुखदेव तोमर, सुरेंद्र शाक्य, बीनू चौहान, आदेश गुप्ता, गोपाल चौहान, शिवानू चौहान, राहुल गुप्ता, चंद्रप्रकाश जाटव, धर्मेंद्र जाटव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed