फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   babulal took step against ram shankar katheria

बाबूलाल ने कठेरिया के खिलाफ फिर खोला मोर्चा

Sat, 20 Jun 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 20 Jun 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
babulal took step against ram shankar katheria
केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया के नेतृत्व में चलाए गए आंदोलन को लेकर भाजपा अपने ही घर में घिर गई है। आंदोलन के मकसद को लेकर सांसद चौधरी बाबूलाल ने कठेरिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से जमीन विवाद के आरोपी की मदद का आरोप लगाया है। वहीं, खुले शब्दों में इस मामले को बेवजह तूल देने की बात भी कही है। कहा है कि भाजपा का काम जमीनों पर कब्जा कराने का नहीं है।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया और फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल के बीच मनमुटाव किसी से छुपा नहीं है। ताजा मामला महाघेराव कार्यक्रम को लेकर है। इस प्रदर्शन में बाबूलाल के शामिल न होने पर सवाल तो खड़े हो रहे थे, उनके जवाब ने अंतर्कलह को जमीन पर ला दिया। बाबूलाल ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी ही नहीं दी गई थी। वह वैष्णो देवी दर्शन को गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने आंदोलन के उद्देश्य पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने रविंद्र कठेरिया (केंद्रीय राज्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी) का जमीन विवाद होने के संकेत दिए। कहा कि जिस जमीन को रविंद्र अपना बता रहे हैं, उसका बैनामा एक ठाकुर की लड़की के नाम है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से इस मामले की जांच के साथ-साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बाबूलाल ने साफ कहा कि ‘जमीन पर कब्जा कराने वालों का मैं साथ नहीं दूंगा। फिर चाहे वह मेरे परिजन-परिचित ही क्यों न हों।’ हालांकि बाद में बाबूलाल अपने बयान से पलट गए। कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। मगर, उनकी इस सफाई से पहले सोशल मीडिया पर उनके पूर्व के बयानों का वीडियो वायरल हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी बाबूलाल हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे पर अधिवक्ताओं की सभा में कठेरिया पर निशाना साध चुके हैं। बाद में कठेरिया ने भी पलटवार करते हुए बाबूलाल के आरोपों का सार्वजनिक मंच से जवाब दिया था।



मीडिया सह प्रभारी ने किया ‘मनमुटाव’ को सार्वजनिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी अनुशासन का भले ही कितना भी पाठ पढ़ाते हों लेकिन उनके इस पाठ का मीडिया प्रभारियों पर असर नहीं पड़ रहा। पूर्व में महानगर मीडिया रह चुके राजकुमार पथिक जहां सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी ही पार्टी के प्रधानमंत्री पर निशाना साध चुके हैं। वहीं, अब सह मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा ने केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया और सांसद चौधरी बाबूलाल के बीच मनमुटाव को सार्वजनिक कर दिया। उन्होंने व्हाट्सअप के एक ग्रुप पर दोनों के बीच मनमुटाव का मैसेज फारवर्ड किया है। हालांकि बाद में उन्होंने इसे गलती से पेस्ट होने की बात स्वीकारी। ग्रुप पर इसको लेकर बहस भी छिड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed