{"_id":"587fb0f34f1c1b3403f00d12","slug":"babulal-annoyed-with-aridaman-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरिदमन सिंह पर भड़के चौधरी बाबूलाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरिदमन सिंह पर भड़के चौधरी बाबूलाल
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
पक्षालिका सिंह का सहयोग न करने का एलान किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेरागढ़ के भाजपा प्रत्याशी महेश गोयल के नामांकन में पहुंचे फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने एक बार फिर बागी तेवर दिखाए हैं। उन्होंने हाल ही में सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए बाह विधायक अरिदमन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एलान किया है कि वह बाह से भाजपा की प्रत्याशी बनाई गई अरिदमन की पत्नी पक्षालिका सिंह का चुनाव में कोई सहयोग नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनका कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। आरोप लगाया कि अरिदमन सिंह ने क्षेत्र की जनता का उत्पीड़न किया है। भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगवाए हैं। क्षेत्र के जिन लोगों ने भाजपा का साथ दिया, उनके कारोबार बंद कराए दिए। शमसाबाद थाने में उनके समर्थकों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। जनता का विरोध है। उन्होंने क्षेत्र के दो लोगों की हत्या में भी अरिदमन सिंह का हाथ होने का आरोप लगाया है। बाबूलाल ने कहा कि जनता का विरोध था। इससे पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया था। इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है तो यह पार्टी का फैसला है। उन्होंने कहा कि मैं बाह की प्रत्याशी का प्रचार नही करूंगा। बाह विधानसभा की ओर झांकूंगा भी नहीं। फिर पार्टी मेरे बारे में जो चाहे निर्णय करे। इस संबंध में जब पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि चौधरी बाबूलाल से हमारा कोई विरोध नहीं है। उनका हर कदम पर सहयोग किया है। उन्होंने भी हमारा सहयोग किया है। उनके बयान के विषय में हमें कुछ नहीं कहना है। यह पार्टी का स्तर का मामला है।