फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Baba Saheb's statue should be installed in the park on the land of the Gram Panchayat.

Agra News: ग्राम पंचायत की जमीन पर पार्क में स्थापित हो बाबा साहेब की प्रतिमा

Sun, 19 Apr 2026 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's statue should be installed in the park on the land of the Gram Panchayat.
बाह के तरासों में ग्राम पंचायत की जमीन पर पार्क में स्थापित हो बाबा साहेब की प्रतिमा, सालों से
बाह। तरासाें गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर स्थापित संविधानशिल्पी डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा खंडित पड़ी हुई है। गांव के महिला, पुरुषों ने बताया कि ग्राम पंचायत की जमीन पर आंबेडकर पार्क और प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर प्रधान मूला देवी ने सहमति पत्र दिया है। शनिवार को तहसील मुख्यालय पर गांव के महिला, पुरुष दलित सुरक्षा संगठन भीम आर्मी के अध्यक्ष सम्राट देवेश बौद्ध एवं आजाद समाज पार्टी काशीराम बाह के विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार वरुण के नेतृत्व में बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। जिसमें आंबेडकर पार्क के लिए जमीन चिन्हित करने एवं खंडित प्रतिमा की जगह पर बाबा साहेब की नई प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग की है। इस दौरान राजेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, सुनहरी, महेश, रामअवतार, वीरेन्द्र, अजय, अनुज, पुरषोत्तम, अभिषेक, बंंटू, सत्यप्रकाश, मोहर सिंह, सुधीर कुमार, सोनू, छविराम, सुघर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed