फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BA third year Hindi literature second question paper exam on 7th October

अब इस तारीख को होगी बीए तृतीय वर्ष की हिंदी साहित्य द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा

Fri, 25 Sep 2020 01:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
BA third year Hindi literature second question paper exam on 7th October
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की हिंदी साहित्य द्वितीय प्रश्नपत्र की निरस्त की गई परीक्षा अब सात अक्तूबर को कराएगा। परीक्षा पहली पाली में सुबह सात से नौ बजे तक होगी। वर्ष 2017 और उससे पूर्व के स्नातक तृतीय वर्ष के छूटे हुए छात्रों की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा छह अक्तूबर को दूसरी पाली में होगी।

विज्ञापन


इस विषय की परीक्षा 22 सितंबर को पहली पाली में थी। हिंदी साहित्य के प्रश्नपत्र में हिंदी भाषा के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षार्थियों की आपत्ति के बाद विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने परीक्षा निरस्त कर दी थी। 
विज्ञापन



वहीं, वर्ष 2017 और उससे पूर्व के बीए, बीएससी, बी.कॉम और बीकॉम वोकेशनल के तृतीय वर्ष के ऐसे विद्यार्थी जो किन्हीं कारणों से पर्यावरण अध्ययन ( एनवायरमेंटल स्टडीज ) की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए थे, उनको एक और अवसर दिया गया है। इनकी परीक्षा छह अक्तूबर को द्वितीय पाली में कराई जाएगी। ऐसे छात्रों का उपस्थिति पत्र और प्रवेशपत्र कॉलेज की लॉगइन आईडी पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपना नया प्रवेशपत्र कॉलेज से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त भी छात्र-छात्राएं छूट गए हैं और परीक्षा देना चाहते हैं तो 30 सितंबर तक संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से पूरा विवरण विश्वविद्यालय को भेज सकते हैं। पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है। इसमें उत्तीर्ण हुए बिना उसका पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed