फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   b t c exam

डीएलएड परीक्षा में तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े

Wed, 25 Nov 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
b t c exam
डीएलएड परीक्षा में परीक्षार्थी के पास से पकड़ा गया लिखा हुआ नोट - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के 12 केंद्रों पर बुधवार को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की गणित विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। कुल 5034 परीक्षार्थियों में से 529 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिलेभर में डीएलएड गणित विषय की परीक्षा पर्यवेक्षकों की देखरेख में संपन्न हुई। शहर के डॉ. किशन सौजिया स्कूल में पर्यवेक्षक रघुराज सिंह पाल प्रधानाचार्य जीआईसी धौरासी ने दो युवतियों और एक युवक को नकल करते हुए पकड़ा। एक युवती अपनी कुर्ती पर तो दूसरी युवती दो सौ रुपये के नोट पर प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए थी। वहीं युवक अपने हाथ पर उत्तर लिखे हुए था। केंद्र व्यवस्थापक ने तीनों पर आवश्यक कार्रवाई की है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में छह सौ परीक्षार्थियों में 75 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी तरह राजकीय कन्य इंटर कॉलेज में 497 में 39, श्री चित्रगुप्ता इंटर कॉलेज 398 में 22, श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में पांच सौ में 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज मैनपुरी में 299 में 21, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज में 374 में 40, दयानंद इंटर कॉलेज में 390 में 51 तथा सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर में 475 में 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 567 में 82, श्री आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अशोक नगर कुरावली में 217 में 59, एसबीआरएल में 121 परीक्षार्थियों में 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed