फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   B.Ed students missed examination due to brokers disclosed due to non-receipt of admit card

Agra News: दलालों के चक्कर में 2558 बीएड छात्रों की छूटी परीक्षा, प्रवेश पत्र न मिलने पर हुआ खुलासा

Sun, 25 Sep 2022 07:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 07:12 PM IST
सार

बीएड की परीक्षा में 50894 छात्रों को हिस्सा लेना था, जिसमें से 48336 छात्रों के परीक्षा फार्म भरवाए गए। इन्होंने परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। बाकी के 2558 छात्रों के परीक्षा फार्म ही जमा नहीं हुए।

विज्ञापन
B.Ed students missed examination due to brokers disclosed due to non-receipt of admit card
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा से 2558 छात्र वंचित रह गए। ये दलाल के चक्कर में ठगी का शिकार हुए। इनका परीक्षा फार्म भी नहीं भरा जा सका। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र न मिल पाने के बाद ये खुलासा हुआ। 

विज्ञापन


बीएड की परीक्षा में 50894 छात्र हैं। इसमें से 48336 छात्रों के परीक्षा फार्म भरवाए गए। इन्होंने परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। बाकी के 2558 छात्रों के परीक्षा फार्म ही जमा नहीं हुए। ऐसे में इनके प्रवेश पत्र जारी नहीं किए। इनमें अधिकांश दूसरे जिलों के छात्र हैं। ये दलाल के फेर में पड़ गए। इन्होंने छात्रों से प्रवेश और परीक्षा के नाम पर रुपये लिए, लेकिन परीक्षा फार्म नहीं भरवाए। 
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड के कुल छात्रों में से करीब ढाई हजार ने परीक्षा फार्म नहीं भरे। इनके प्रवेश पत्र जारी नहीं किए हैं। एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष चौधरी रामेश्वर सिंह का कहना है कि प्रवेश के लिए छात्र सीधे कॉलेज संचालकों से संपर्क करें, कई छात्र दलाल के चक्कर में ठगी का शिकार हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना हरीपर्वत में कर चुके हैं शिकायत

बीएड में प्रवेश लेने वाले जौनपुर, संत कबीरनगर, सुल्तानपुर और प्रयागराज के 25 छात्रों ने शनिवार को थाना हरीपर्वत में धोखाधड़ी की शिकायत की। यहां आए जौनपुर के अनूप कन्नौजिया, पंकज चंद्रा, सोनू कुमार, प्रवेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, वकील कुमार, प्रयागराज के आलोक सिंह, संत कबीरनगर के सुजीत कुमार, सुल्तानपुर के नीरज, दीपेश कुमार ने एसपी सिटी को बताया था कि जौनपुर के तीन दलालों ने वर्ष 2020-21 के लिए विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश दिलाने के नाम पर रुपये लिए। परीक्षा के लिए आए तो यहां दलाल ने पांच-पांच हजार रुपये ले लिए और प्रवेश पत्र भी नहीं मिला। संबंधित कॉलेज गए तो वहां कोई प्रवेश का रिकार्ड भी नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed