फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayurveda Unani office will be built in the district

Agra News: जिले में बनेगा आयुर्वेद यूनानी कार्यालय

Tue, 14 May 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda Unani office will be built in the district
कासगंज। जिले में जल्द ही आयुर्वेद यूनानी कार्यालय बनने जा रहा है। कार्यालय निर्माण के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। जिले में कार्यालय की व्यवस्था हो जाने से दवाओं व अन्य कार्यों के लिए एटा पर निर्भरता नहीं रहेगी।जिले का सृजन हुए डेढ़ दशक से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति की व्यवस्थाएं एटा से ही संचालित हो रही है। जिले में 11 आयुर्वेदिक एवं दो यूनानी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इनके लिए शासन से आने वाला बजट एटा में आता है। एटा से इस बजट को जिले को उपलब्ध कराया जाता है, जिससे जिले में होने वाले कार्यों पर इसका असर पड़ता है। वहीं दवाएं भी एटा में आती है। अस्पतालों के लिए दवा लेने को कर्मियों को एटा जाना पड़ता है। इससे जिले में समय से दवाएं उपलब्ध नहीं हो पाती, लेकिन अब शासन स्तर से जिले की सभी व्यवस्थाओं का संचालन जिले में ही करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले के लिए यूनानी आयुर्वेद कार्यालय खोलने को मंजूरी मिल चुकी है। मंजूरी मिल जाने के बाद जिले में कार्यालय खोलने के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। कार्यालय खोलने के लिए एक बीघा जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed