फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha celebrated deepotsav in etah up news

प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास: घर-घर मनाई गई दिवाली, दियों की रोशनी से जगमगा उठा एटा; जमकर हुई आतिशबाजी

Mon, 22 Jan 2024 07:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 07:41 PM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद एटा में दीपोत्सव मनाया गया। दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चला तो शाम होते ही रंग-बिरंगी लाइटों और दियों से रोशन हो उठा।
 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha celebrated deepotsav in etah up news
एटा में मनाया गया दीपोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में राम नाम की लहर चल रही है, हर ओर रामधुन बज रही है। अयोध्या में सोमवार को दोपहर 12.29 मिनट पर हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों ने शाम को घर पर पकवान बनाकर पूजा की। दीपक जलाए और मोमबत्ती, बिजली की झालरों से रोशनी कर रामलला का स्वागत किया। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी -एटा महोत्सव में धूमधाम के साथ दीपोत्सव मनाया गया। 10 हजार से अधिक दीपक एक साथ जलाए गए। जिससे एटा महोत्सव जगमग हो गया।
विज्ञापन


अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही जिले में भी लोग उत्साहित दिखाई दिए। महिलाओं ने घर पर कई तरह के पकवान बनाए। शाम को घर से लेकर मंदिर तक दीपक, मोमबत्ती व बिजली की झालरें लगाकर सजावट की गई। पूजा-पाठ करने के बाद देर रात तक लोगों ने आतिशबाजी की। पूरा जिला दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे साक्षात भगवान श्रीराम सबके घरों में पधार रहे हों। हर्षोल्लास के साथ लोग खुशियां मना रहे थे।
विज्ञापन





 

प्रदर्शनी परिसर की छटा देखते ही बन रही थी
राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में हर ओर माहौल राममय नजर आ रहा था। प्रशासन की ओर से परिसर में 10 हजार दीपक जलाए गए। इसके अलावा लोग स्वयं भी दीए लेकर पहुंचे। दीयों की रोशनी में नहाकर पूरा मैदान अद्भुत लग रहा था। जलते हुए दीयों से चमकते परिसर की छटा देखते ही बन रही थी। दीपक लेकर पहुंचे संजीव कुमार ने बताया कि हम धन्य हो गए जो रामलला उत्सव मनाने का मौका मिल रहा है। दीपोत्सव के बाद प्रशासन द्वारा यहां आतिशबाजी का आयोजन भी कराया गया।
 

महिला सत्संग में जलाए गए 501 दीए
नई बस्ती बारह बीघा स्थित सत्संग भवन में प्रतिदिन महिलाएं कार्यक्रम करती हैं। सोमवार को सभी ने सामूहिक रूप से दीपोत्सव का आयोजन किया। सत्संग के बाद सभी महिलाओं ने मिलकर 501 दीपक प्रज्वलित किए। आयोजक बहन राजकुमारी ने कहा कि बहुत समय से राम वनवास में थे। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही घर लौटे हैं। इसलिए दिवाली मना रहे हैं। सभी ने जय श्री राम के जयकारे भी लगाए।
 
विज्ञापन

जमकर हुई आतिशबाजी
राजा का रामपुर में जमकर आतिशबाजी चलाई गई। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर दो माह बाद ही दूसरी बाद हर्षोल्लास के साथ दिवाली मनाई गई। युवाओं ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए हुए पटाखे और फुलझड़ी, राकेट चलाए।

सरकारी भवनों पर हुई सजावट, तो कुछ रह गए सूने
अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निर्देश थे कि सरकारी इमारतों सहित विद्यालयों को सजाया जाए। जिले में कई सरकारी इमारतों को सजाया गया तो कई इमारतें सूनी पड़ी रहीं। सूनी पड़ी इमारतें चर्चा में रहीं। लोगों का कहना था कि रामराज में भी उत्साह की कमी देखने को मिल रही है। भगवान राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह है। उच्चाधिकारियों के निर्देश है कि 22 से लेकर 26 जनवरी तक सरकारी इमारतों को रोशन किया जाए। जिले में कलेक्ट्रेट, कोतवाली नगर सहित देहात, एसएसपी कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, विद्युत निगम कार्यालय सजे हुए थे। लेकिन नगर पालिका, मेडिकल कॉलेज, वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में किसी भी तरह की सजावट नहीं की गई। वहीं लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, डीआईओएस कार्यालय पर एक झालर डालकर औपचारिकता कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed