फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ayodhya

अलर्ट रहा प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस फोर्स

Wed, 30 Sep 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
नवीगंज में पैदल मार्च करते पुलिसकर्मी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले में बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया। इसी के चलते जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। खुफिया विभाग ने विभिन्न दलों के नेताओं और धर्म गुरुओं पर नजर रखी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही शहर के प्रत्येक चौराहा पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। एएसपी मधुवन कुमार, सीओ सिटी अभय नरायन राय लगातार स्थिति का जायजा लेते नजर आए। वहीं शहर में संवेदनशील स्थानों पर खुद जाकर अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही मिश्रित आबादी और धार्मिक स्थलों के आसपास भी पुलिस टीमें तैनात रहीं। खुफिया विभाग की टीमें भी धार्मिक स्थलों पर निगरानी के साथ ही धर्मगुरुओं पर भी नजर बनाए रहीं। विपक्षी दलों के नेताओं पर भी पुलिस की नजर रही।
विज्ञापन

पुलिस ने किया गश्त
शहर के अलावा देहात क्षेत्र में भी सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क नजर आई। करहल क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे। वहीं बेवर में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही, दन्नाहार में प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई, कुरावली में देवेंद्रनाथ मिश्रा, बरनाहल में प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, घिरोर में प्रभारी पहलवान सिंह, कुर्रा थाना प्रभारी रमाकर सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली विजय गौतम चेकिंग करते नजर आए। नवीगंज में चौकी इंचार्ज विजय वर्मा सिंह चंदेल ने पैदल गश्त किया। भोगांव में सुबह से ही धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस फोर्स नजर आया। इंस्पेक्टर पहुप सिंह ने क्षेत्र में गश्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed