फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ayodhya

जिले भर में रही शांति, न किसी ने विजय दिवस मनाया और न काला दिवस

Fri, 06 Dec 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
मार्च करते डीएम सुखलाल और एसएसपी सुनील कुमार सिंह - फोटो : ETAH
कासगंज। 6 दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन की सतर्कता पूरी तरह से जारी रही। पूरे जिले में सेक्टर स्कीम के तहत संवेदनशील स्थानों, मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पुलिस की पिकेट तैनात रहीं। पूरा दिन शांति के साथ गुजरा। न किसी ने विजय दिवस मनाया और न ही किसी ने काला दिवस मनाया।
विज्ञापन

अयोध्या में विवादित ढंाचे के गिरने के बाद से विजय दिवस और काला दिवस प्रतिवर्ष बनाया जाता था, लेकिन इस बार विभिन्न संगठनों ने इस तरह का कोई भी आयोजन न करने का निर्णय लिया। पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में अमन के लिए कबायद की। शांति कमेटी की बैठकें आयोजित कीं और लोगों से अमन की अपीलें भी कीं। शुक्रवार को जुमे की नमाज का दिन भी था।
विज्ञापन

जिसके चलते पुलिस की पूरी सतर्कता नजर आई। धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस चौकन्ना रही। पूरे दिन ड्यूटी लगी रहीं। जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन व अन्य विभागों के मजिस्ट्रेट के तौर पर नामित किए गए अधिकारी अपने अपने इलाके में भ्रमणशील रहे। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि सभी जगह कुशलता रही है। किसी भी तरह के आयोजन इस दौरान नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed