{"_id":"5dc824008ebc3e5b3c467a6d","slug":"ayodhya-case-police-lodge-fir-in-mainpuri-for-facebook-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या फैसलाः मैनपुरी में फेसबुक पर भड़काऊ संदेश फैलाने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या फैसलाः मैनपुरी में फेसबुक पर भड़काऊ संदेश फैलाने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज
Mon, 11 Nov 2019 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और गलत संदेश प्रसारित करने वाले दो लोगों के विरुद्ध बेवर और भोगांव थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा।
अयोध्या मामले को लेकर देश भर में अलर्ट है। शनिवार को फैसला आने के बाद जिले में अमन चैन कायम रहे। सुरक्षा को लेकर डीएम, एसपी, एएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिसबल सुरक्षा की कमान संभाले रहा। उधर साइबर सेल भी सोशल मीडिया पर नजर बनाए रही।
रविवार को सोशल मीडिया पर शिव पाठक बाबा नाम के युवक ने अयोध्या मामले को लेकर एक पोस्ट की। इस पर नजर पड़ते ही साइबर सेल सतर्क हो गई। कस्बा प्रभारी शुभम सिंह ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।

वहीं बेवर पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक गलत सूचना प्रसारित किए जाने के मामले में युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। एसआई विकास भारती ने विकास तिवारी नाम के युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार को अयोध्या मामले को लेकर अलर्ट था। इस बीच विकास नाम के शख्स ने जमीन के विवाद में महिला को गोली मार कर हत्या किए जाने की पोस्ट की। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार को अयोध्या मामले को लेकर अलर्ट था। इस बीच विकास नाम के शख्स ने जमीन के विवाद में महिला को गोली मार कर हत्या किए जाने की पोस्ट की। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि शनिवार को कासगंज में भी एक युवक को गिरफ्तार किया था। बता दें कि शनिवार को फैसला आने पर दोपहर बाद पटियाली के मोहल्ला कटरा निवासी अंकुर मिश्रा पुत्र रामौतार मिश्रा ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
सोशल मीडिया निगरानी सेल ने पोस्ट देखने के बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। डीएम सीपी सिंह एवं एसपी सुशील घुले ने मामले को गंभीरता से लिया और पटियाली पुलिस को निर्देश दिए कि तत्काल आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करें और पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट कराएं।