फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ax hit on the head of a farmer sitting outside his house

Agra News: घर के बाहर बैठे किसान के सिर पर मारी कुल्हाड़ी

Mon, 29 Apr 2024 05:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Apr 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
Ax hit on the head of a farmer sitting outside his house
घर के बाहर बैठे किसान के सिर पर मारी कुल्हाड़ी
विज्ञापन

- घायल की हालत गंभीर, कुर्रा क्षेत्र के गांव रुरी में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। गांव रुरी भाग भाति में नामजद लोगों ने घर के बाहर बैठे एक किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में कुल्हाड़ी लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में परिजन की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रुरी भाग भाति निवासी मुलायम सिंह 26 अप्रैल की शाम को घर के बाहर चारपाई पर बैठे हुए थे। तभी पूर्व में हुए झगड़े की रंजिश को लेकर गांव निवासी मनकेंद्र, जयकेंद्र, भजन लाल उर्फ दीपांशू, इंद्रजीत, नेम सिंह व अन्य वहां आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने मुलायम के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। जिस से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच मनकेंद्र ने तमंचा निकाल कर धमकाया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पुत्र नीरज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed