{"_id":"5a4fbd3b4f1c1bce6d8b814b","slug":"avon-shuttlebugs-qualify-in-final-of-badminton-tournament","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एवन शटलबग्स की फाइनल में जगह पक्की, इस टीम से होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एवन शटलबग्स की फाइनल में जगह पक्की, इस टीम से होगा मुकाबला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग
- फोटो : अमर उजाला
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग में टीसा के साथ एवन शटलबग्स ने भी फाइनल में जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को अपनी टाई जीतकर एवन शटलबग्स ने टीसा के साथ सर्वाधिक 10 अंक हासिल कर लिए हैं।
शुक्रवार को दो टाई खेले गए। एवन शटलबग्स ने अफसर स्पैशर्स को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-2 से पराजित किया। दूसरी टाई एकतरफा रही। इंस्पिरेशन ने व्हाइट टाइगर को 4-1 के अंतर से हराया। पहली टाई के पहले पुरुष एकल मुकाबले में अफसर स्मैशर्स के विवेक कुमार ने एवन के अनुभव सक्सेना को हराया।
मिश्रित युगल में एवन के अंजली जोशी और आयुष अग्रवाल की जोड़ी विजेता रही। युगल मुकाबले में अफसर स्मैशर्स के राहुल पालीवाल और दीपक बघेल की जोड़ी ने जीत दर्ज की। दूसरे युगल मुकाबले में एवन शटलबग्स के दुष्यंत व राजीव यादव की जोड़ी विजेता बनीं। तीसरा युगल मुकाबला भी एवन की टीम ने जीता।

Trending Videos
दूसरी टाई के पहले पुरुष एकल मैच में व्हाइट टाइगर्स के विकास कर्मचंदानी ने इंस्पिरेशन के नितिन गुप्ता को हराया। इसके बाद मिश्रित युगल और तीन युगल मुकाबलों में इंस्पिरेशन टीम ने जीत दर्ज की।