फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Average speed of freight trains increased by 6.31 kmph, punctuality also improved

Indian Railways: रेलवे ने बढ़ाई मालगाड़ियों की रफ्तार, अब तेजी से पहुंच सकेगा सामान; समयपालन में भी हुआ सुधार

Fri, 03 Apr 2026 12:09 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 12:09 PM IST
सार

आगरा मंडल में मालगाड़ियों की औसत गति 18.11 से बढ़कर 24.42 किमी/घंटा हो गई है। समयपालन भी 88.98% से बढ़कर 92.33% पहुंच गया, जिससे रेल सेवाएं अधिक भरोसेमंद बनी हैं।
 

विज्ञापन
Average speed of freight trains increased by 6.31 kmph, punctuality also improved
मालगाड़ी।संवाद

विस्तार

आगरा मंडल में रेलवे परिचालन की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। मार्च 2026 में मालगाड़ियों की औसत गति और समयपालन दोनों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हुई है। यह उपलब्धि बेहतर प्रबंधन, समन्वय और आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग का परिणाम मानी जा रही है, जिससे माल परिवहन अधिक तेज और विश्वसनीय हुआ है।
विज्ञापन


रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक कुलदीप मीना के निर्देशन में लगातार सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। इसके फलस्वरूप मार्च 2025 में जहां मालगाड़ियों की औसत गति 18.11 किमी प्रति घंटा थी, वहीं मार्च 2026 में यह बढ़कर 24.42 किमी प्रति घंटा हो गई, यानी 6.31 किमी प्रति घंटा की वृद्धि दर्ज की गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समयपालन में भी सुधार हुआ है। मार्च 2025 में जहां यह 88.98 प्रतिशत था, वहीं मार्च 2026 में बढ़कर 92.33 प्रतिशत हो गया। यह प्रगति यात्रियों को अधिक विश्वसनीय और समयबद्ध सेवाएं देने की दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed