फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   avantika want to be a bank manager

बैंक मैनेजर बनना चाहती हैं अवंतिका

Mon, 16 May 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 16 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
avantika want to be a bank manager
अागरा में दसवीं टापर - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
हाईस्कूल की परीक्षा में 95 फीसदी अंक के साथ जिले में टॉपर रहीं बाह के गुमानसिंहपुरा की अवंतिका बैंक मैनेजर बनना चाहती हैं। दादी बैजंती देवी के साथ अवंतिका एक बार बैंक गईं। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं को लाइन में धक्के खाते देखा। उसी समय तय किया कि मैनेजर बनकर व्यवस्था को सुधारना है। अवंतिका रोजाना आठ घंटे पढ़ाई करती थीं। पिता श्याम बहादुर सिंह और मां लक्ष्मी भदौरिया शिक्षक हैं। अवंतिका के पसंदीदा खिलाड़ी साइना नेहवाल और विराट कोहली हैं।
विज्ञापन

आईपीएस बनना है गौरव का लक्ष्य
इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में पहले स्थान पर रहे टिकतपुरा, डौकी निवासी गौरव धाकरे का लक्ष्य आईपीएस बनना है। वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करना चाहते हैं। खासतौर पर पुलिस महकमे में। वह रोजाना 11 से 12 घंटे पढ़ते हैं। अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। पिता उदय सिंह धाकरे मिष्ठान विक्रेता हैं, नामनेर में उनकी दुकान हैं। मां ममता गृहणी हैं। गौरव को क्रिकेट खेलना पसंद है और महेंद्र सिंह धोनी उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


एकाग्रचित्त होकर पढ़ना सफलता का मूलमंत्र   
हाईस्कूल में 94.50 फीसदी अंक के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहे सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज के कौशल शर्मा ने सीए की तैयारी करना चाहते हैं। एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करने को वह सफलता का मूलमंत्र मानते हैं। वह रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई करते हैं। कौशल के पिता श्रीराम शर्मा निवासी मोहल्ला कालीनगर किसान हैं। कौशल अपनी सफलता का श्रेय मां और गुरुजनों को देते हैं। उनको आईपीएल देखना पसंद है। पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन इंजीनियर बनना चाहते हैं   
पिनाहट निवासी सुरेश चंद शर्मा के पुत्र नितिन शर्मा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 94.33 फीसदी अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वह फतेहाबाद के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में पढ़ते हैं। वह इंजीनियर बनना चाहता है। पिता एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। नितिन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

आईपीएस बन अपराध रोकना चाहती हैं क्षमा 
सैनिक इंटर कालेज फतेहपुरा में पढ़ने वाली क्षमा धाकरे ने हाईस्कूल की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। उनको जिले में पांचवीं पोजीशन मिली है। क्षमा आईपीएस अधिकारी किरण वेदी से प्रभावित हैं और वह आईपीएस बनकर महिला अपराधों को रोकने की दिशा में काम करना चाहती हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय पिता शिवकुमार और मां गुड्डी देवी को देती हैं। क्षमा घर पर छह घंटे रोजाना पढ़ाई करती थीं। उनके पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली हैं।
सेना में जाकर देश की सेवा छोटेलाल का लक्ष्य  
इंटरमीडिएट में 96 फीसदी अंक के साथ छोटेलाल ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह एनडीए के जरिये नौ सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। छोटेलाल संत श्री आनंद दास जी महाराज इंटर कालेज, डौकी के छात्र हैं और निवास आसे का पुरा हैं। पिता कंचन सिंह किसान हैं और मां मान देवी गृहणी हैं। छोटेलाल सात घंटे पढ़ाई करते हैं। उनको क्रिकेट खेलना पसंद है। खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर और अभिनेता में अमिताभ बच्चन पसंद हैं।


डाक्टर बनना चाहती हैं अंशु शर्मा
इंटरमीडिएट में 96 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं संत श्री आशाराम इंटर कालेज की छात्रा अंशु शर्मा डाक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा करना चाहती है। किसान परिवार में जन्मी छात्रा ने इस सफलता का श्रेय अपने पिता सेवक राम शर्मा को दिया है, जो कि किसान हैं। परीक्षा के समय बिजली कम आ रही थी, पिता ने अंशु की पढ़ाई के लिए ही इन्वर्टर लगवाया। अंशु दस से बारह घंटा पढ़ाई करती थीं।
 
इंजीनियर बनना है मोहिनी का सपना
इंटरमीडिएट पर 96 अंक लेकर मार्निंग रेज इंटर कालेज, नवां मील की मोहिनी वर्मा भी तीसरे स्थान पर रहीं। वह मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहतीं हैं। मोहिनी के पिता विद्याराम मार्निंग रेज में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता हैं। बिजली घर के श्यामजी के मंदिर के पीछे काजीपाड़ा में रहते हैं। मोहिनी का जूनियर्स के लिए संदेश है कि वह जितनी भी देर पढ़ें, मन से पढ़ें।

कृष्णा का भी ख्वाब इंजीनियर बनना  
फतेहाबाद कन्या इंटर कालेज की छात्रा कृष्णा सिंह गुर्जर ने इंटरमीडिएट में 95.80 फीसदी अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। बारहवीं में रोजाना उन्होंने 10 से 11 घंटे पढ़ाई की। कृष्णा के पिता मनीपाल सिंह (निवासी सारंगपुर) किसान और मां मुन्नीदेवी गृहणी हैं। ‘सिया के राम’ कृष्णा का पसंदीदा टीवी सीरियल है। क्रिकेट खेलना पसंद करती हैं। विराट कोहली और मिताली राज पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी हैं।


दीपिका का लक्ष्य, इंजीनियरिंग और समाजसेवा
फतेहाबाद कन्या इंटर कालेज की ही दीपिका बघेल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 95.60 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अध्यापक पिता नरेंद्र सिंह बघेल की पुत्री दीपिका ने हाईस्कूल की परीक्षा 2014 में जिले में टॉप किया था। दीपिका की इच्छा इंजीनियर बनकर समाजसेवा करना है। दीपिका को टेनिस खेलना पसंद है। इनकी पसंदीदा खिलाड़ी सानिया मिर्जा हैं। दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी और माता-पिता को दिया है। इसी विद्यालय की आकांक्षा भारद्वाज ने भी 95.60 फीसदी अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed