{"_id":"5d5a99ec8ebc3e89ca72e7d1","slug":"avadh-express-loot-with-passengers-police-police-inquiry-vendors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवध एक्सप्रेस ट्रेन लूटकांडः वेंडरों से पूछताछ, हिरासत में लिए कई लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध एक्सप्रेस ट्रेन लूटकांडः वेंडरों से पूछताछ, हिरासत में लिए कई लोग
Mon, 19 Aug 2019 06:15 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 19 Aug 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अवध एक्सप्रेस में पेठा बेचने के बहाने चढ़े बदमाशों द्वारा की गयी लूटपाट के मामले में पुलिस सक्रिय हो गयी है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कुछ वैंडरों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की।
बता दें कि शनिवार रात्रि आगरा फोर्ट से करीब आधा दर्जन बदमाश पेठा बेचने के बहाने अवध एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुए थे। ट्रेन छलेसर स्टेशन के निकट पहुंची तभी पेठा वेंडर के रूप में ट्रेन में सवार बदमाशों ने अपना असली रंग दिखाते हुए रेलयात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी थी।
बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक रेल यात्रियों से नगदी आदि लूट लिए थे। इस बीच बदमाशों ने विरोध करने वाले यात्रियों के साथ चाकू दिखाते हुए मारपीट भी की थी।

Trending Videos
ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंचती उससे पूर्व ही बदमाश ट्रेन से कूदकर फरार हो गये थे। दहशत में आए रेलयात्रियों ने टूंडला स्टेशन पर पुलिस को मामले से अवगत कराया था, किंतु पुलिस ने मामला दर्ज न करते हुए उन्हें टरका दिया था।
ट्रेन में लूटपाट की खबर अखबारों में छपी तो रेलवे पुलिस व रेल प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने आगरा से लेकर गोरखपुर तक ट्रेन में हुई डकैती की पड़ताल की।
इसके साथ ही कुछ वेंडरों को हिरासत में पूछताछ की है। एसपी रेलवे के पीआरओ सचिन कुमार ने बताया कि उन्होंने प्रत्येक स्टेशन व क्षेत्र में घटना की जांच करायी है, किंतु लूट की पुष्टि नहीं हुई है। लूट के शिकार यात्रियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। लूट की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।