फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Autos running in Agra city without permit

अमर उजाला पड़ताल: तीन साल से एक भी नया परमिट नहीं, फिर भी आगरा में दोगुने हो गए ऑटो

Tue, 01 Dec 2020 04:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Dec 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Autos running in Agra city without permit
ऑटो - फोटो : अमर उजाला

परमिट लिया देहात का.. लाल ऑटो का रंग कराया हरा और दौड़ाने लगे शहर में। आगरा में एक दो नहीं, बड़ी संख्या में देहात के ऑटो शहर में दौड़ रहे हैं। अमर उजाला की पड़ताल में यह सच सामने आया है। इनकी वजह से शहर में ऑटो की संख्या जारी परमिट से बहुत ज्यादा हो गई है। इनसे शहर के सभी मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक जाम रहता है। आरटीओ के रिकॉर्ड के अनुसार पिछले तीन साल में शहर के लिए ऑटो का एक भी परमिट जारी नहीं हुआ है, जबकि सड़क पर नए ऑटो लगातार बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला टीम ने लोहामंडी से बोदला रोड पर संचालित ऑटो संख्या यूपी 80 ईटी- 0573 की डिटेल आरटीओ ऑफिस से निकलवाई। इसका परमिट देहात का है और रजिस्ट्रेशन में लाल रंग का है। लेकिन शहर में चलाने और पुलिस से बचने के लिए इस पर हरा रंग करा लिया गया है। इसी तरह लोहामंडी-बोदला के रूट पर ही ऑटो संख्या यूपी 80 डीटी-7960 भी धड़ल्ले से दौड़ रहा है। यह भी आरटीओ में देहात के परमिट के रूप में पंजीकृत है। सिर्फ ये नहीं, और भी ऑटो इसी तरह चल रहे हैं।
विज्ञापन



दर्द : सभी मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक जाम

देहात के परमिट पर शहर में ऑटो हर रूट पर चल रहे हैं। इनसे सभी मुख्य चौराहों पर जाम रहता है। ये ऑटो सबसे ज्यादा सिकंदरा-बोदला रूट पर हैं। सिकंदरा थाना के पास भी खड़े रहते हैं। लोहामंडी में भी थाना के पास से ही चलाए जा रहे हैं। यहां दिन में दो-दो घंटे ट्रैफिक जाम रहता है। न्यू आगरा थाना के पास भगवान टॉकीज पर इनका अड्डा है। इनके अलावा बिजलीघर से भी चलते हैं। यहां भी ट्रैफिक जाम रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दावा : परमिट आठ हजार, दौड़ रहे 15 हजार से ज्यादा

लोकल टूरिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि आगरा कैंट पर ही ऐसे कई ऑटो हैं, जिनका परमिट देहात का है। आरटीओ में महज आठ हजार ऑटो पंजीकृत हैं लेकिन शहर के 15 रूटों पर 15 हजार से ज्यादा ऑटो चल रहे हैं। इनका सर्वे संस्था ने कराया है, तब यह संख्या मिली है। आरटीओ को भी इसकी जानकारी दे चुके हैं।

दलील : चेकिंग कराएंगे, पंजीकरण निरस्त करेंगे

आरटीओ (प्रवर्तन) अनिल कुमार ने बताया कि आरटीओ का कहना है कि नगर निगम सीमा में नए ऑटो को परमिट नहीं दिए जा रहे हैं। ऐसे में देहात के ऑटो शहर में चल रहे हैं, इसकी शिकायतें आई हैं। पिछले दिनों में दस से ज्यादा पर कार्रवाई भी हुई है। अब चेकिंग अभियान चलाएंगे, ऐसे ऑटो का पंजीकरण निरस्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed