फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Autos and e-rickshaws free intersections of Agra traffic police started Operation Kayakalp

UP: आगरा के इन चार चौराहों पर नहीं दिखेंगे ऑटो और ई-रिक्शा, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन कायाकल्प

Tue, 08 Apr 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 09:32 AM IST
सार

आगरा के ऐसे चार चौराहे जहां दिनभर जाम के हालत रहते हैं, उन्हें ऑटो फ्री बनाया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
Autos and e-rickshaws free intersections of Agra traffic police started Operation Kayakalp
एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा शहर के रामबाग, भगवान टॉकीज, बिजलीघर और बोदला चौराहों पर ऑटो और ई -रिक्शा को नियंत्रित करके उन्हें ऑटो फ्री बनाया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। पहले चरण में बिजलीघर चौैराहे पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। सोमवार को यातायात पुलिस ने आगरा किले के सामने पार्किंग में तीन डग्गेमार बसों को सीज कर दिया।
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत चौराहों पर बेतरतीब ऑटो, ई रिक्शा और रिक्शा चालकों को नियंत्रित किया जाएगा। चार चौराहों पर ऑटो चलेंगे, मगर सवारियों को उनके लिए पार्किंग या स्टैंड तक आना पड़ेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यूपी रोडवेज के परिचालकों के लिए आया नया आदेश, तीन महीने में पांच बार मिले बेटिकट यात्री... तो जाएगी नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन



 

ताजमहल के पास भी अभियान तेज
इसके पहले ताजमहल के आसपास अभियान लगातार चलेगा। यह अभियान लपकों के साथ ही ई रिक्शा और ऑटो वालों के खिलाफ है। रविवार को 15 ई रिक्शा सीज किए गए थे। चार लपकों को भी पकड़ा गया था। एसीपी ने बताया कि ताजमहल के आसपास रोजाना लपकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, पारा पहुंचा @42.1 डिग्री...झांसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed