फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Automobile sector shines due to reduction in GST rates

Agra News: जीएसटी की दरें घटने से ऑटो मोबाइल सेक्टर में आई चमक

Tue, 23 Sep 2025 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Automobile sector shines due to reduction in GST rates
फोटो29कासगंज में एक बाइक शोरुम से बाइक खरीदते लोग। संवाद
कासगंज। जीएसटी की दरें घटने से ऑटो मोबाइल बाजार में चमक आ गई। बाइक, ट्रैक्टर, कार आदि की कीमतों में अच्छी खासी गिरावट आ गई। इससे लोग वाहनों की बुकिंग कराने के लिए एजेंसियों पर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व में वाहनों को खरीदने के लिए लोगों की ओर से पहले से ही बुकिंग कराई जाती है, ऐसे में जीएसटी कम होने की घोषणा के बाद से लोग 22 सितंबर का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को शहर के ऑटो मोबाइल बाजार में बूम नजर आया। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई, टोयोटा और किआ-एमजी समेत अन्य कार कंपनियों ने अपने मॉडल की कीमतें कम कर दी हैं। वहीं, हीरो, होंडा, टीवीएस, बजाज, सुजुकी, रॉयल एनफील्ड और यामाहा कंपनियों ने भी अपनी बाइकों की कीमतों में कटौती की हैं। ट्रैक्टर एजेंसियों ने भी दामों को कम कर दिया है। जीएसटी की नई दरों के लागू होने के साथ ही ऑटो मोबाइल बाजार में चमक देखी गई। जिले में संचालित विभिन्न कंपनियों की दो पहिया वाहन एजेंसियों, ट्रैक्टर एजेसियों, कार एजेंसियों पर ग्राहक बुकिंग के लिए पहुंचने लगे हैं। सोमवार को पहले ही दिन एजेंसियों पर ग्राहकों की खासी भीड़ देखी गई। लोगों ने अपने मनपसंद वाहनों की बुकिंग कराई ताकि उनको समय से वाहन की उपलब्धता हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed